अपेक्षित सहयोग नहीं मिला, नराज हुए नड्डा

बिलासपुर (हिमाचल)। बीपीएल परिवारों के लोगों को डायलिसिस की मुफ्त सुविधा उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार द्वारा तैयार की गई योजना के प्रति प्रदेश सरकार के रवैये पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने नाराजगी जताई है। योजना के तहत देश के 400 जिलों में यह सुविधा शुरू की जानी है, जिसमें हिमाचल के सभी 12 जिले भी शामिल हैं।
हिमाचल से अभी तक इसके लिए केंद्र को केवल 4 प्रपोजल भेजे गए हैं। नड्डा ने प्रदेश सरकार को दोबारा सलाह दी है कि सभी जिलों से इसके लिए प्रपोजल समय रहते भेजे जाएं, ताकि हिमाचल के लोगों को भी इस सुविधा का लाभ मिल सके। नड्डा ने कहा कि योजना में हिमाचल के सभी 12 जिलों को शामिल किया गया है। इतना ही नहीं, सब-डिविजन स्तर पर इसकी व्यवस्था की जाएगी, लेकिन प्रदेश सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही है।
400 जिले चयनित, 2000 करोड़ के बजट का प्रावधान 
कृष्णा उत्कर्ष संस्थान के तत्वावधान में विजयपुर स्थित अपने आवास पर आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार इस साल को गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है। मौजूदा परिवेश में विभिन्न बीमारियों की वजह से बड़ी संख्या में मरीजों को नियमित रूप से डायलिसिस करवाना पड़ता है। इस पर हजारों रुपये खर्च होते हैं।
केंद्र सरकार ने बीपीएल परिवारों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए डायलिसिस की सुविधा मुफ्त उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। एपीएल से संबंधित लोगों के लिए भी कम से कम दाम तय किए जाएंगे। इसके लिए योजना बनाई गई है। इसके तहत केंद्र सरकार ने 2000 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 5 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 5 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 5 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 14 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 17 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 17 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश