अब इंसान को काटा तो खुद मरेगा मच्छर

नई दिल्ली। मच्छरजनीत रोगों से अब घबराने की जरूरत नहीं है। इंसान को काटने पर अब मच्छर खुद ही मर जाएगा। दरअसल, विशेषज्ञों ने एक ऐसी दवा बनाई है, जिससे आप मच्छर को खुद को काटने की चुनौती दे सकेंगे। केन्या स्थित लिवरपूल स्कूल ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन में हुए अध्ययन के अनुसार वैज्ञानिकों ने आईवरमेक्टिन नामक दवा तैयार की है। इस दवा के इस्तेमाल से व्यक्ति का रक्त मच्छरों और अन्य उपजीवी या पैरासाइट के लिए जहरीला हो जाता है। इंसान को काटने पर मच्छर खुद ही मर जाएगा। विशेषज्ञों का दावा है कि इस दवा के इस्तेमाल से मच्छरों के कारण होने वाली मलेरिया जैसी बीमारियों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।
बता दें कि यह दवा कोई नई खोज नहीं है। इसका इस्तेमाल 1980 से जूं और फाइलेरियासिस समेत कई बीमारियों के इलाज के लिए हो रहा है। प्रमुख शोधकर्ता डॉक्टर मेनो स्मिट के अनुसार तीन दिन तक आईवरमेक्टिन गोली के हाई डोज लेने से व्यक्ति का रक्त 28 दिनों के लिए जहरीला हो जाता है। इस दौरान अगर मच्छर उसे काटता है तो मच्छर मर जाता है। हालांकि इसके कुछ दुष्प्रभाव हैं, जिन पर विशेषज्ञ काम कर रहे हैं। इस दवा के इस्तेमाल से व्यक्ति का खून ही मच्छरों के अंत का कारण बन जाता है। गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया की आधी आबादी पर मलेरिया का खतरा मंडरा रहा है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 25 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी