अब कोरोना को मिलेगी मात, माउथ स्प्रे लेने पर नहीं होगी कोई दिक्कत

गोरखपुर। कोरोना को मात देने के लिए अलग – अलग तरह के प्रयोग किए जा रहे है। अब इसी कड़ी में कोरोना से बचाव के लिए बाजार में माउथ स्प्रे लांच होने जा रहा है। एक बार मुंह में दवा इन्हेल करने के बाद दो घंटे तक इसका असर रहेगा। दावा है कि कोरोना संक्रमित के सामने आने के बाद भी स्वस्थ मनुष्य पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाना बहुत जरूरी है। ज्यादातर लोग मास्क लगाने में लापरवाही बरतते हैं। नियमानुसार एक बार मास्क लगाने के बाद उसे जब मुंह व नाक के ऊपर से हटाएं तो बदल दें लेकिन नागरिक एक मास्क का न सिर्फ एक दिन वरन कई दिनों तक इस्तेमाल करते हैं। इससे भी कोरोना फैलने का खतरा मंडराता रहता है। ऐसे लोगों के लिए माउथ स्प्रे का इस्तेमाल सहूलियत भरा होगा।

इन्हेलर की शक्ल में बाजार में मिलने वाली दवा का दो पफ (कश) एक डोज माना जाता है। इन्हेलर का सामने का हिस्सा मुंह में रखकर एक डोज लेने के दो घंटे तक इसका असर रहता है। पूरे दिन में अधिकतम छह डोज लिया जा सकता है। इन्हेलर में 75 डोज होता है। यानी 199 रुपये का इन्हेलर अधिकतम इस्तेमाल करने पर 13 दिन तक चलेगा। चार साल से ज्यादा उम्र के बच्चे भी इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।

कोरोना वायरस गले के रास्ते फेफड़े में जाकर इसे चोक करता है। जैसे-जैसे संक्रमण बढ़ता जाता है, फेफड़ा चोक होता जाता है। इससे सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। यह संक्रमण कभी-कभी मौत का भी कारण बन जाता है। माउथ स्प्रे बनाने वाली कंपनी का दावा है कि शोध में दवा कोरोना वायरस, एन्फ्लूएंजा समेत अन्य वायरस पर प्रभावी मिली है।

दवा विक्रेता समिति के उपाध्यक्ष राजेश तुलस्यान ने कहा कि अगले महीने गुजरात के अहमदाबाद से कोरोना से बचाव का माउस स्प्रे बाजार में आ जाएगा। इससे नागरिकों को काफी सहूलियत होगी। इसका अधिकतम खुदरा मूल्य 199 रुपये है।

 

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 22 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी