अब फोन पर मिलेगा मानसिक मरीजों को इलाज और दवाएं

यूपी के आगरा में मानसिक रोगियों को अब फोन पर इलाज की सुविधा मिल सकेगी। उन्हें अस्पताल आने की जरूरत नहीं होगी। 10 अक्टूबर को मानसिक आरोग्यशाला में टेलीमेडिसिन सेवा शुरू होने जा रही है, जिसके बाद मरीजों को एक नंबर डायल करने के बाद उन्हें परामर्श और इलाज दोनों मिल जाएगा।

यूपी के गोरखपुर और आगरा की मानसिक आरोग्यशाला में यह नया प्रयोग शुरू किया जा रहा है। इस सेवा में हेल्पलाइन नंबर की जगह काउंसलर, मनोचिकित्सक और कंसलटेंट मरीजों को सेवाएं देंगे।

डीपीएम कुलदीप भारद्वाज ने बताया कि लोगों के बीच मानसिक विकृति बढ़ती जा रही हैं। अस्पताल है लेकिन मरीज वहां जाने में घबराते हैं। उन्हें लगता है कि अगर अस्पताल गए तो लोग उन्हें गलत तरीके से देखेंगे।

इस चक्कर में उनकी दिक्कत और बढ़ जाती है और उन्हें सही समय पर सही इलाज नहीं मिल पाता है। इस फैसले से उन मरीजों को फायदा होगा जो इन सब परेशानियों से जूझ रहे हैं।

इसे रोकने के लिए सरकार ने टेलीमेडिसिन की सेवा शुरू करने का फैसला किया है। दिमाग में किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर लोग फोन करके विशेषज्ञों से सलाह ले सकेंगे। साथ ही उनसे दवाइयां लिखवा सकेंगे।

इसके लिए जल्द ही हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया जाएगा। इसके साथ ही मानसिक रोगों की दवाएं काफी महंगी आती है। जिससे मरीजों को मुफ्त में दी जाएंगे मरीजों को ले सकते हैं। आने वाले समय में भी जाएंगे जिससे मरीजों को आसानी से उपलब्ध हो सके।

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 20 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 15 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 11 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 11 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 13 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 14 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची