अब सरकारी अस्पतालों में नहीं मिलेगा प्राइवेट रूम

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में वीआईपी कल्चर को खत्म कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब सरकारी अस्पतालों में वीआईपी कमरे नहीं मिलेंगे। सभी नागरिकों को समान इलाज मिलेगा, लेकिन यह सबसे बेहतर होगा। दिल्ली सरकार ने अस्पतालों में 13,899 बेड बढ़ाने का फैसला किया है। यह दिल्ली के सरकारी अस्पतालों के मौजूदा बेड की संख्या से 120 प्रतिशत ज्यादा है। अभी दिल्ली में 11,353 बेड हैं। इसके अलावा दिल्ली सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों को पूर्ण रूप से एसी बनाने की घोषणा की है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों को एसी करने के लिए काम किया जा रहा है। इससे पहले दिल्ली सरकार द्वारा चलाए जा रहे सरकारी अस्पतालों की सुविधाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने एक रिपोर्ट मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सौंपी थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि दिल्ली सरकार के 38 अस्पतालों में बेड्स की मौजूदा क्षमता 11,353 है। इसके अलावा 13,899 बेड्स की क्षमता को और जोड़ा जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि अगले छह महीने के अंदर 2800 बेड्स की क्षमता वाले तीन अस्पताल और चालू हो जाएंगे। अत्याधुनिक सुविधाओं वाला द्वारका का इंदिरा गांधी हॉस्पिटल, जिसकी क्षमता 1241 बेड्स की है, पश्चिमी दिल्ली का सबसे बड़ा अस्पताल होगा। रिपोर्ट में 772 और 600 बेड्स की क्षमता वाले दो अस्पताल, बुराड़ी और अंबेडकर नगर में जल्द बनकर तैयार होने की बात भी है। रिपोर्ट में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में नए अस्पतालों के निर्माण का जिक्र है। मंत्री सत्येंद्र जैन की रिपोर्ट के मुताबिक खिचड़ीपुर के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में एक नया मदर एंड चाइल्ड ब्लॉक बनेगा, जिसमें 460 बेड्स होंगे। इसको कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है और टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

Related Posts

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश हुआ है। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में नकली दवाओं के निर्माण और सप्लाई से जुड़े मामले ने अब कुरियर कंपनियों पर भी…

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

धौलपुर (राजस्थान)। गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। धौलपुर की एसीजेएम न्यायाधीश बबीता वर्मा की अदालत ने आरोपी तीन डॉक्टरों को तलब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 6 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 6 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 6 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 6 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 7 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 13 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त