अब 15 मिनट में हो सकेगा कोरोना टेस्ट, साउथ कोरिया की कंपनी भारत में बना रही किट

चंडीगढ़।  देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 24 हजार के पार पहुंच गई है।  पूरे देश में लोगों की जांच की संख्या बढ़ाई जा रही है जिसके चलते नए केस तेजी से सामने आ रहे हैं।  जहां एक ओर भारत ने चीन और साउथ कोरिया से कोरोना वायरस की जांच किट  मंगाई हैं वहीं भारत में भी इसे बनाने का काम शुरू हो गया है।  साउथ कोरिया की डायग्नोस्टिक किट निर्माता कंपनी एसडी बायोसेंसर ने हरियाणा के गुरुग्राम में रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट किट बनाने की शुरुआत कर दी है।  कंपनी का दावा है कि ये किट कोविड19 का टेस्ट 15 मिनट में कर देती है।

मानेसर प्लांट हेड, अंशुल सारस्वत का कहना है कि हमें छत्तीसगढ़ से इस किट के लिए ऑर्डर मिले हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने भी 1 लाख किट का ऑर्डर दिया था जिसमें से 25 हजार किट डिलिवर की जा चुकी हैं।  बाकी भी जल्द भेज दी जाएंगी।  सारस्वत ने बताया कि कुछ और उत्पादों की जांच आईसीएमआर द्वारा की जा रही है।
पिछले दिनों भारत ने चीन से 5.5 लाख टेस्ट किट खरीदी थी लेकिन कई राज्यों में नमूनों की जांच संतोषजनक नहीं थी इसलिए भारत ने 2 दिन के लिए एंटीबॉडी रैपिड टेस्टिंग किट के परीक्षण पर रोक लगा दी थी।  इस प्रकरण के बाद भारत में कोविड-19 की त्वरित जांच के लिए 5.5 लाख किट की आपूर्ति करने वाली चीन की दो कंपनियों ने कहा है कि वे अपने उत्पादों के परिणामों में सटीकता नहीं होने की शिकायतों के मामले में जांच में सहयोग को तैयार हैं। अलग-अलग बयानों में ग्वांगझोऊ वोंदफो बायोटेक और लिवजोन डायग्नोस्टिक्स ने कहा कि वे अपने उत्पादों के लिए गुणवत्ता नियम का कड़ाई से पालन करती हैं।  कंपनियों ने कहा कि सटीक परिणाम पाने के लिए किटों को रखे जाने और उनके इस्तेमाल के लिए विशेष दिशा-निर्देशों का पालन किया जाना चाहिए।

  • Related Posts

    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

    फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

    लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    • By admin
    • October 16, 2026
    • 12 views
    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 11 views
    फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

    लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 9 views
    लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

    अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 9 views
    अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

    मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 10 views
    मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

    नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 13 views
    नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट