अमेरिका का दावा अब वैक्सीन से होगा कैंसर और हार्ट पेशेंट का इलाज

America: आज के दौर में कैंसर और हार्ट की बीमारी होना तो जैसे आम बात हो गई है। दिनोंदिन दुनिया भर में इन दोनों बीमारियों से ग्रसित मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। लेकिन हाल ही में अमेरिकी (America) एक्सपर्ट ने दावा किया है कि अब कैंसर और हार्ट की बीमारी सहित कई बीमारियों का इलाज वैक्सीन के माध्यम से हो सकेगा। अमेरिका के एक  प्रमुख फार्मास्युटिकल फर्म का कहना है कि उसे पूरा यकीन है कि कैंसर, दिल और ऑटोइम्यून बीमारियों सहित कई गंभीर रोगों के लिए वैक्सीन्स साल 2030 तक तैयार हो जायेगी।

ये भी पढ़ें- बाल बढ़ाने की गारंटी देने वाला हेयर ट्रांसप्लांट क्लीनिक सील 

कुछ शोधकर्ताओं का कहना है कि 15 से हो रहे लगातार शोध के बाद ये सफलता हासिल हुई है। कोविड 19 की वैक्सीन की वजह से ऐसा हो पाया है। फार्मास्युटिकल कंपनी मॉडर्ना के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. पॉल बर्टन ने कहा कि फर्म में 5 सालों के भीतर सभी बीमारियों से लड़ने के लिए वैक्सीन तैयार हो जायेगी। ये फर्म वैसी वैक्सीन बनाने की तैयारी में है जिससे कैंसर के अलग-अलग ट्यूमर को ठीक किया जा सके।

वैक्सीन से होगा कैंसर का इलाज (America) 

डॉ. पॉल बर्टन ने कहा कि हमारे फर्म में तमाम बीमारियों से लड़ने के लिए वैक्सीन होगी। ये वैक्सीन काफी पॉजिटिव साबित होगी जिससे सैकड़ों लोगों की जान बच सकेगी। डॉ बर्टन ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि हमारी फर्म दुनिया भर के लोगों को कैंसर के अलग-अलग प्रकार के ट्यूमर के खिलाफ वैक्सीन देने में सक्षम होगी। एक ही वैक्सीन की मदद से कई रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन्स को कवर किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि  मुझे लगता है कि हमारे पास दुर्लभ बीमारियों के लिए एमआरएनए-बेस्ड थेरेपीज़ होंगी, जो पहले नहीं थीं. मुझे यह भी लगता है कि आज से 10 सालों के बाद हम एक ऐसी दुनिया में कदम रखेंगे, जहां आप किसी बीमारी के आनुवंशिक कारण की आसानी से पहचान कर सकेंगे।

 

Related Posts

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

रायबरेली (यूपी)। मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल फेल मिले हैं। संबंधित कंपनियों पर कार्रवाई की तैयारी हो रही है। दवाओं की गुणवत्ता को लेकर औषधि प्रशासन ने सख्ती बढ़ा…

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। अमेरिका और यूरोप के दवा नियामकों ने छह दवा फैक्टरियों में गंभीर गुणवत्ता संबंधी खामियां उजागर की हैं। वहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 0 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 1 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 11 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 15 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 14 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त