अलर्ट : आयुर्वेदिक दवा के नाम पर नशा ले रहे आप

रांची (झारखंड)। राज्य में परचून व पान दुकानों पर आयुर्वेदिक दवा के नाम से प्रतिबंधित नशे की पुडिय़ा बेची जा रही हैं। आनंद, मुनक्का और रॉकेट जैसे नामों से बिक रही इन पुडिय़ा को खरीदने वालों में बच्चों व किशोरों की संख्या ज्यादा है। बता दें कि नशे की इस पुडिय़ा पर बकायदा ‘आयुर्वेदिक औषधि’ लिखा होता है। इसका उपयोग चिकित्सक के परामर्श पर करने की सलाह भी दी गई है। पुडिय़ा के रैपर पर शिड्यूल श्व (1) ड्रग बताया गया है। यह प्रतिबंधित दवा की श्रेणी में आती है। इसे पान की दुकान पर बेचना गैरकानूनी है। ध्यान देने वाली बात यह भी है कि पुडिय़ा पर उत्पादक का नाम और उत्पादन के स्थान की जानकारी भी अंकित नहीं है।
 बताया गया है कि यह नशीला पदार्थ पटना, मध्यप्रदेश और झारखंड से यहां पहुंचता है। इस नशे का सेवन कर किशोर व युवा मानसिक विकृति के शिकार हो रहे हैं। चिकित्सकों का मानना है कि इससे बौद्धिक क्षमता खत्म हो जाती है। मनोचिकित्सक डॉ. सुयेश सिन्हा ने बताया कि इस तरह के प्रतिबंधित नशे की पुडिय़ा के उपयोग से पागलपन का दौरा पड़ सकता है। इसे ए मोटिवेशनल सिंड्रोम कहते हैं। इस स्थिति में उस व्यक्ति का व्यवहार चिड़चिड़ा हो जाता है और वह मारपीट की प्रवृत्ति वाला हो जाता है। इससे उसके पारिवारिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति पर दुष्प्रभाव पडऩे लगता है। उन्होंने कहा कि उनके पास ओपीडी में हर दिन इस तरह के तीन-चार नये मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। इस संबंध में संयुक्त निदेशक, औषधि डॉ. सुजीत कुमार ने कहा कि शिड्यूल श्व (1) ड्रग लिखी पुडिय़ा को किसी भी सूरत में पान-ठेलों पर नहीं बेचा जा सकता है। यह जहर है, जिसका उपयोग नशे के रूप में किया जा रहा है। कुछ शिकायतें मिली हैं। जांच कराकर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 0 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 20 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी