अल्जाइमर के मरीजों के लिए खुशखबरी, 20 साल बाद पहली दवा को मिली मंजूरी

वॉशिंगटन। दुनियाभर के अल्‍जाइमर के करोड़ों मरीजों के लिए खुशखबरी है। अमेरिका के खाद्य और औषधि प्रशासन ने अल्‍जाइमर के मरीजों के इलाज के लिए एक नई दवा को मंजूरी दे दी है। अल्‍जाइमर की इस दवा का नाम Aduhelm है। पिछले 20 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब अल्‍जाइमर के इलाज की किसी दवा को मंजूरी दी गई है। यह ऐसी पहली दवा है जो बीमारी के प्रगति को रोक देती है।

इस बीच मरीजों को यह दवा मिल सकेगी। कंपनी का दावा है कि यह ऐसी पहली दवा है जो अल्‍जाइमर बीमारी के प्रगति को रोक देती है। इस दवा की मंजूरी से दुनियाभर में अल्‍जाइमर के मरीजों की आस बंधी है। बता दें कि केवल भारत में ही अल्जाइमर से पीड़ित मरीजों की संख्या 15 लाख से अधिक है। अल्जाइमर एक मानसिक रोग होता है, जिससे पीड़ित व्यक्ति की याददाश्त कमजोर हो जाती है। वह व्यक्ति चीजों और घटनाओं के बारे में भूलने लगता है।

अल्जाइमर के लक्षण क्‍या हैं
जब यह बीमारी अपनी अडवांस्ड स्टेज यानी और भी गंभीर स्थिति में पहुंच जाती है तो रोगी अपने परिवार के सदस्यों को भी भूलने लगता है। अल्जाइमर का रोग कुछ भी याद नहीं रख पाता है। यहां तक कि अपने परिवार, रिश्तों और घर का पता तक भूल जाता है। इस स्थिति में रोगी को हर समय एक केयर-टेकर की जरूरत होती है। क्योंकि वे बिना कुछ सोच-समझे बस यूं ही कहीं भी चले जाते हैं और भूल जाते हैं कि आखिर वे कौन हैं और कहां जा रहे हैं आदि।

इस दवा के निर्माण से जुड़े डॉक्‍टर बबाक तोउसी ने बताया कि पिछले 20 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब हमने अल्‍जाइमर के किसी दवा को मंजूरी दी है। इस दवा को बॉयोटेक्‍नॉलजी कंपनी Biogen ने बनाया है। इस बीच दवा को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस दवा से गंभीर साइड इफेक्‍ट भी हो सकता है। अमेरिकी एफडीए ने भी दवा को मंजूरी देते समय इस विवाद को माना है।

विशाल पैमाने पर होगा क्लिनिकल ट्रायल
अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन ने कहा है कि इस दवा के समर्थन में दिए गए आंकड़े ‘बहुत जटिल’ हैं और फायदे को लेकर अनिश्चितता से भरे हुए हैं। अब एफडीए कंपनी से बड़े पैमाने पर नया और विशाल पैमाने पर क्लिनिकल ट्रायल करने के लिए कहेगी ताकि इस दवा के फायदों के बारे में ठोस आंकड़े मिल सके। अगर ट्रायल में दवा फायदेमंद नहीं मिली तो उसकी मंजूरी को रद कर दिया जाएगा।

 

Related Posts

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

ICMR केलांग में बनाएगी हाई-एल्टीट्यूड मेडिसिन रिसर्च सेंटर; जे.पी. नड्डा ने 12 अक्टूबर को रखी आधारशिला।

बिना पर्चे एंटीबायोटिक नहीं देंगे: तमिलनाडु के फार्मासिस्टों ने ली पांच सूत्री शपथ

तमिलनाडु के 1,200 से ज्यादा फार्मासिस्टों ने बिना पर्चे एंटीबायोटिक न देने और नशामुक्त राज्य बनाने की शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 20 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी