अवैध गोदामों पर छापा, लाखों की दवाइयां बरामद 

आगरा। औषधि विभाग की टीम ने स्थानीय कमला नगर और विजय नगर कॉलोनी में छापा मारकर दवाओं का जखीरा बरामद किया है। दोनों जगह घर में गोदाम बना रखे थे। बरामद दवाएं सील कर दी गई हैं। इनके सैंपल की जांच कराई जाएगी। विजय नगर कॉलोनी में एंटीबायोटिक इंजेक्शन अमिकासिन की री-फिलिंग और एक्सपाइरी डेट के इंजेक्शन के दोबारा इस्तेमाल की आशंका जाहिर की गई।
जानकारी अनुसार औषधि निरीक्षक जुनाब अली के नेतृत्व में एक टीम ने कमला नगर में सुशील कुमार के घर छापा मारा। घर में महिलाओं के विरोध करने पर टीम ने महिला पुलिस बुलाकर अंदर प्रवेश किया। घर के अंदर एक कमरे में करीब 25 लाख रुपये की एलोपैथिक और होम्योपैथिक दवाएं रखी हुई मिलीं। इसमें दर्द की टेबलेट, ट्यूब, सिरप और एंटीबायोटिक इंजेक्शन थे। इन पर टिनिस फार्मा लिखा हुआ था। पूछने पर सुशील कुमार ने बताया कि फव्वारे पर उनका मेडिकल स्टोर है। घर पर दवाएं कैसे रखी हुईं हैं, इसका जवाब नहीं दे सके। वह कोई लाइसेंस भी नहीं दिखा पाए।
दूसरी टीम ने औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में रतनपुरा, विजय नगर कॉलोनी में प्रेम कुमार के घर छापा मारा। मकान मालिक घर पर नहीं मिले। घर में महिलाएं थीं, इसलिए महिला पुलिस के पहुंचने पर टीम ने घर के अंदर प्रवेश किया। रसोई में बाल्टी में पानी में करीब 1000 अमिकासिन (एंटीबायोटिक इंजेक्शन) व सीपीएम इंजेक्शन रखे हुए थे। करीब 1000 वाइल (सीसी) खाली मिलीं। टीम ने आशंका जताई कि एक्सपायरी दवाओं का लेबल हटाने के लिए उसे बाल्टी में रखा गया था। खाली वाइल में रिफिलिंग की आशंका जताई गई। यह जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा। रात तक कार्रवाई जारी रही। औषधि विभाग की टीमों ने पूरी तैयारी से छापा मारा। फिरोजाबाद और मथुरा से भी औषधि निरीक्षकों को छापे में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। बताया गया है कि कमला नगर और विजय नगर कॉलोनी में पकड़े गए दवाओं के जखीरे के तार आपस में जुड़े हुए हैं। विजय नगर कॉलोनी में घर में काम रही महिलाओं के अनुसार प्रेम कुमार कमला नगर के सुशील कुमार की दुकान पर काम करता है। औषधि विभाग के सहायक आयुक्त शिवशरम सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों जगह दवाओं के अवैध गोदाम हैं। छापे में बिना लाइसेंस के घर पर दवाएं रखी गई थीं। इन्हें सील कर दिया है, सैंपल जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 5 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 5 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 5 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 14 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 17 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 17 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश