अवैध दवा गोदाम में औषधी विभाग का छापा, लाखों की दवाएं बरामद

फरीदाबाद। खाद्य एवं औषधी प्रशासन विभाग ने सेक्टर दस में चलाए जा रहे दवाओं के अवैध गोदाम का भंडाफोड कर वहां से लाखों रुपए की दवाएं बरामद की है। यह गोदाम शहर के पार्क अस्पताल के पास में बनाया गया था। विभाग के अधिकारियों ने इस अवैध गोदाम से बरामद 45 तरह की दवाओं को सील कर कोर्ट से उनकी कस्टगी ले ली है वहीं छह दवाओं के सैम्पल लेकर उनकी गुणवत्ता जांच के लिए सरकारी लैब भेज दिया है।

क्षेत्र के औषधी नियंत्रक अधिकारी करण सिंंह गोदारा ने बताया कि उनको गुप्त सूचना मिली कि सैक्टर दस में एक जगह पर भारी मात्रा में दवाओं का संग्रह करके रखा गया है। उन्होंने इस क्षेत्र के औषधी निरीक्षक संदीप गहलान को साथ लेकर छापा मारा तो सेक्टर दस स्थित पार्क अस्पताल के पास ही एक जगह पर भारी मात्रा में दवाओ का जमावड़ा मिला। आसपास के लोगों से पूछने पर पता लगा कि यह गोदाम पार्क अस्पताल मेंं कार्यरत मेडिकल स्टोर पार्क फार्मेसी का है,

तो उन्होंने उक्त फार्मेसी से जम्मिेवार व्यक्ति को बुलाया तो उन्होंने इस गोदाम का ताला खोला, तो वह आश्चर्य चकित रह गए कि बिना लाईसेंस लिए इस गोदाम में लाखों रुपए की दवाएं अवैध रुप से रखी गई थीं। जांच के बाद इस गोदाम में कुल 45 तरह की दवाएं बरामद की गई जिनको कोर्ट में पेश किया गया तथा वहां से इन दवाओं के कस्टगी आर्डर विभाग ने ले लिए हैं, यही नहीं यहां से बरामद दवाओं में से छह तरह की दवाओं को सैम्पल लेकर जांच के लिए भी भेजा है।

 

 

 

 

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 20 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़