अस्पतालों में डिस्प्ले करनी होगी कोरोना के उपचार में खर्च की जानकारी

जबलपुर। जिले में संचालित समस्त क्लीनिक और नर्सिंग होम को कोविड-19 के उपचार की निर्धारित की गई दरों को रिसेप्शन काउंटर पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं। यह भी कहा गया है कि मरीजों और स्वजन को भी उपचार की दरें उपलब्ध कराई जाएं। दरअसल स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश जारी किए है। निर्देश में कहा गया है कि क्लीनिक एवं नर्सिंग होम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कोविड-19 की निर्धारित दरों की भेजी गई सूची में दर्शाई गई दरों से 40 फीसद से अधिक उपचार खर्च नहीं ले सकेंगे।

इधर बताया जाता है कि कोरोना महामारी का खतरा बढ़ने पर विगत माह जिले में सरकारी व निजी अस्पतालों में बिस्तरों की कमी होने लगी थी। ऐसे समय में अनेक निजी अस्पतालों ने कोरोना मरीजों को भर्ती कर उपचार करना प्रारंभ किया। कई निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों के उपचार में रोजाना हजारों रुपये वसूल किए जाने लगे। निजी अस्पतालों में कोरोना का उपचार आम नागरिकों की पहुंच से बाहर चला गया। जिले में तमाम राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने कोरोना उपचार में मनमाना वसूली का विरोध किया था।

जिसके बाद कोर्ट ने कोरोना उपचार की रेट लिस्ट रिसेप्शन काउंटर पर लगाने का आदेश दिया। तो वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रत्नेश कुरारिया ने बताया कि उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा नवम्बर 2020 में कोविड-19 की निर्धारित उपचार दरों को क्लीनिक और नर्सिंग होम में रिसेप्शन काउंटर पर प्रदर्शित करने के संबंध में आदेश पारित किया गया था। जिसके बाद प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्लीनिक्स एस्टेबलिस और नर्सिंग होम संबंधी (उपचर्चागृहों एवं रूजोपचार संबंधी) रजिस्ट्रीकरण एवं अनुज्ञापन नियम-1997 की अनुसूची-2 के खण्ड (5) और 5(1)के प्रावधानों के तहत पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Related Posts

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

नवी मुंबई। अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए हैं। ये आयुर्वेदिक उत्पादों की बिक्री का ढोंग करने वाली पोंजी योजना चला रहे थे। अर्थवर्धन हेल्थ एंड वेल्थ…

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़ हुआ है। इससे पहले प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का मामला भी सामने आया था। अब बिना वैध लाइसेंस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 6 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 6 views
लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 5 views
नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 8 views
गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 8 views
ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 17 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी