अस्पताल में जीवनरक्षक दवाओं की कमी, मरीज परेशान

बहराइच। स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज में जीवनरक्षक दवाओं की कमी हो गई है। इससे मरीज बाहर से दवा खरीदने को विवश हैं। चिकित्सक द्वारा लिखी गई दवा भी वितरण काउंटर पर नहीं मिल रही है। शुगर, पेटदर्द समेत अन्य दवाएं, इंजेक्शन व सीरिंज का भी अभाव है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक बजट के अभाव में कॉर्पोरेशन विभाग दवा की सप्लाई नहीं कर रहा है। जिससे दवाएं कुछ कम हैं। दरअसल मरीज दवा वितरण काउंटर के बाहर पर्चा लिए खड़े रहे, लेकिन उन्हें दवाएं नहीं मिलीं। परेशान मरीजों ने मेडिकल स्टोर से अधिक दर पर दवाएं खरीदीं। कुछ मरीज व तीमारदार अस्पताल में अव्यवस्था से नाराज भी दिखे।

इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीके सिंह का कहना है कि कॉर्पोरेशन विभाग की ओर से दवाओं की सप्लाई पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में जिन दवाओं की कमी है उन्हें लोकल परचेज कर मरीजों को वितरण किया जा रहा है। किसी मरीज को दिक्कत नहीं होने दी जा रही है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल के साहनी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में को कर्मचारियों संग बैठक हुई है। जिसमें सीएमएस डॉ. डीके सिंह, डीओ समेत अन्य अधिकारी शामिल हुए। बजट के अभाव में दवा नहीं मिल रही है। इसके लिए पत्राचार किया गया है। जल्द ही दवाओं की खेप जिला मुख्यालय पहुंचेगी।

स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज में मंडल के चारों जिलों के मरीज इलाज कराने आते हैं। विभिन्न बीमारियों से ग्रसित मरीज चिकित्सक को दिखाते हैं। इसके बाद दवा लेने के लिए काउंटर पर जाते हैं तो वहां रुटीन की दवाएं भी इन दिनों मिल नहीं पा रही हैं। मेडिकल कॉलेज के भंडार गृह में एंटीबायोटिक, पेटदर्द, एनएस बोतल, सीरिंज, शुगर की टैबलेट समेत अन्य दवाइयां नहीं हैं।

आलम ये है कि चिकित्सकों द्वारा मरीजों को लिखी गईं दवाएं भी अस्पताल से नहीं मिल रही है। स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज के भंडार कक्ष में मेलफार्मिंग टैबलेट, डिलोनेट इंजेक्शन, रैनीटिडीन एंपुल, सिफ्टैक्सिन वायल, मेट्रोजिल बोतल, लियोकैन प्लस, एनएस बोतल, 10 और 15 एमएल की सीरिंज की कमी है।

भंडार गृह के प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 15 एमएल की एक लाख सीरिंज, 10 एमएल की 20 हजार, एनएस बोतल तीन हजार, मेट्रोजिल तीन हजार, रैनीटिडीन पांच हजार, एंटीबायोटिक वन ग्राम में 10 हजार, हाईड्रो कार्टिसन दो हजार पीस, डिलोनेट इंजेक्शन 10 हजार, मेलफार्मिंग टैबलेट 20 हजार की डिमांड कॉर्पोरेशन विभाग को भेजी गई है। जल्द ही दवा उपलब्ध हो जाएंगी।

Related Posts

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

नई दिल्ली। दवा की थोक में बिक्री करने के लिए अब अलग लाइसेंस लेना होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इसका नया प्रस्ताव रखा है। दवा आपूर्ति शृंखला…

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

नवी मुंबई। अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए हैं। ये आयुर्वेदिक उत्पादों की बिक्री का ढोंग करने वाली पोंजी योजना चला रहे थे। अर्थवर्धन हेल्थ एंड वेल्थ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 10 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 9 views
लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 9 views
नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 13 views
गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 12 views
ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़