अस्पताल में दोस्तों के साथ शराब पार्टी करते आरएचओ का वीडियो वायरल

कुसमी। अस्पताल में दोस्तों के साथ शराब पार्टी करते आरएचओ का वीडियो वायरल हुआ है। ग्रामीणों ने आरोपी आरएचओ के तबादले की मांग की है।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी सेक्टर के अंतर्गत आने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र सेरंगदाग में पदस्थ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक सुनील मिंज के ऊपर ग्रामीणों ने अस्पताल में ही दोस्तों के साथ शराब पार्टी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपी के तबादले की मांग की है। ग्रामीणों ने दारू-मुर्गा पार्टी मनाने का वीडियो भी बनाया है। इस मामले में बीएमओ ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

उप स्वास्थ्य केंद्र सेरंगदाग में पदस्थ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक सुनील मिंज पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि वह पिछले करीब 7 साल से यहां जमे हुए हैं। शुरू में उन्होंने ठीक से काम किया, लेकिन अब वे अपने विभाग से जुड़े स्वास्थ्य सेवा के काम में रुचि नहीं लेते और गांव के किसानों की जमीनों को किराए पर लेकर मिर्ची, मक्का, टाऊ सहित अन्य फसलों की खेती करने में पूरी तरह से रम गए हैं। इन व्यवसायिक खेती में उन्हें अच्छा मुनाफा होने से पिकअप वाहन भी खरीद कर रख लिए हैं। अब वे अपना विभागीय कार्य करने में तनिक भी रुचि नहीं दिखा रहे हैं।

शाम होते ही दोस्तों के साथ मौज-मस्ती

ग्रामीणों ने बताया कि शाम होते ही आरएचओ द्वारा अक्सर उप स्वास्थ्य केंद्र बंद कर कृषि कार्य में उन्हें सहयोग देने वाले गांव के युवकों के साथ दारू-मुर्गा पार्टी की जाती है। इस बीच में यदि रात में गांव के कोई बीमार व्यक्ति आपात स्थिति में दवा लेने के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचता है तो उन्हें आरएचओ व उसके साथ मौजूद युवकों द्वारा यह कहकर बगैर दवा दिए ही वापस भेज दिया जाता है कि अब रात हो गई है।

आरोपी के तबादले की मांग

आरएचओ व उसके दोस्तों की इस तरह की हरकतों से परेशान होकर ग्रामीणों ने आरएचओ के शराब-मुर्गा पार्टी का चुपके से वीडियो भी बना लिया। वीडियो में आरएचओ सुनील मिंज को सेरंगदाग के स्वास्थ्य केंद्र में अपने दोस्तों के साथ शराब मुर्गा पार्टी मनाते हुए साफ देखा जा सकता है। ग्रामीणों ने आरएचओ सुनील मिंज को यहां से हटाकर अन्यत्र तबादला करने की मांग की है।

इस बारे में बीएमओ डॉ. सतीश पैंकरा का कहना है कि टीम गठित मामले की जांच की जाएगी। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही करेंगे।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 34 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन