अस्पताल में मंडरा रहा दवा का संकट, दवा सप्लाई का पोर्टल हुआ बंद

फीरोजाबाद। मेडिकल कालेज अस्पताल में पिछले 18 दिन से एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) समेत अन्य दवाएं भी आउट आफ स्टाक हो रही हैं। इसके पीछे की वजह उप्र मेडिकल कारपोरेशन के ड्रग वेयर हाउस का पोर्टल बंद होना बताया जा रहा है। पोर्टल नहीं खुलने की स्थिति में आने वाले दिनों में दवाओं का संकट पैदा हो सकता है। सीएमएस डा. हंसराज ने बताया कि अस्पताल में अभी दवाओं का संकट नहीं है। जरूरत पड़ने पर दवाई लोकल स्तर पर खरीद की जाती है। इन दिनों सिर्फ एंटी रैबीज वैक्सीन की अस्पताल में दिक्कत है। बाकी दवाएं उपलब्ध है। आगे भी दवाईयों की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। – 350 प्रकार की दवाइयों की सप्लाई करता है कारपोरेशन

अस्पताल में पहले दवाओं की आपूर्ति उप्र मेडिकल कार्पोरेशन के ड्रग वेयर हाउस से की जाती रही है। अस्पताल में जिन दवाओं की जरूरत होती थी, उसकी आनलाइन डिमांड कारपोरेशन के पोर्टल पर कर दी जाती थी। लेकिन अप्रैल से कारपोरेशन का पोर्टल स्वशासी राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल में नहीं खुल रहा है। इसकी वजह जिला अस्पताल का इस मेडिकल कालेज में समाहित किया जाना है। इस कारण से अस्पताल में एआरवी 18 जून से उपलब्ध नहीं है। इसकी मैनुअली डिमांड भेजी गई, लेकिन सप्लाई नहीं मिल रही है। यदि पोर्टल नहीं खुला तो आने वाले दिनों में दवाओं का संकट पैदा हो सकता है। उप्र मेडिकल कारपोरेशन के ड्रग वेयर हाउस से सरकारी अस्पतालों में लगभग 350 प्रकार की दवाइयों की सप्लाई की जाती है। पोर्टल नहीं खुलने से ये दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। जानकारों की मानें तो अभी अस्पताल के ड्रग स्टोर में एक माह के लिए दवाएं उपलब्ध है।

 

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 21 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़