इस दवा को खाने से जवान नहीं होंगे बूढ़े, सेना कर रही ‘अमोघ दवा’ का परीक्षण

वॉशिंगटन। अमेरिकी सेना एक ऐसी अमोघ दवा का परीक्षण कर रही है, जिसे खाने के बाद उसके सैनिकों को बूढ़ेपन से निजात मिल जाएगी। इस चमत्कारिक दवा का इस्तेमाल करने से सैनिकों के शरीर को वृद्ध होने के प्रभाव से छुटकारा मिल जाएगा। इस दवा को स्पेशल ऑपरेशंस कमांड यानि SOCOM द्वारा विकसित किया जा रहा है और ये दवा अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के ‘मानव प्रदर्शन में सुधार’ के लक्ष्य का एक हिस्सा है। अमेरिका में बनने वाली इस सीक्रेट दवा को लेकर ब्रेकिंग डिफेंस ने ब्रेकिंग न्यूज सार्वजनिक की है।

रिपोर्ट के मुताबिक इस दवा से शरीर के अंदर यौगिक पदार्थों का स्तर बढ़ाने में मदद मिलेगी और उम्मीद है कि इस दवा का इस्तेमाल करने से शरीर में बनने वाले सूजन और न्यूरोडीजेनेरेशन कम हो जाएगी। यानि, इस दवा का इस्तेमाल करने से इंसानी शरीर के अंदर मौजूद कोशिकाएं फिर से जवान होने लगेंगी। SOCOM के अगले साल से इस दवा का क्लिनिकल परीक्षण शुरू होने की उम्मीद है। ब्रेकिंग डिफेंस की रिपोर्ट के मुताबिक यदि परिणाम सफल होते हैं, तो गोली में ‘उम्र बढ़ने में देरी करने, चोट लगने पर बने घाव को जल्द से जल्द भरने और शरीर की कोशिकाओं को हमेशा जवान रखने में मदद मिलेगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर ये दवा कारगर साबित होती है, तो पूरी दुनिया में खेल ही बदल जाएगा।

 

Related Posts

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश हुआ है। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में नकली दवाओं के निर्माण और सप्लाई से जुड़े मामले ने अब कुरियर कंपनियों पर भी…

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

धौलपुर (राजस्थान)। गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। धौलपुर की एसीजेएम न्यायाधीश बबीता वर्मा की अदालत ने आरोपी तीन डॉक्टरों को तलब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 10 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 9 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 10 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 9 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 10 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 14 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त