अस्पताल में मरीज पर पेट्रोल छिड़कर लगा दी आग, सीसीटीवी फुटेज में रिकार्ड हुआ खौफनाक दृश्य

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स को पहले एक युवक ने जमकर मारा पीटा और फिर जब पीड़ित इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचा तो आरोपी वहां पहुंचा और शख्स के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पीड़ित व्यक्ति गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। यह पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। सबसे बड़ी आश्चर्य की बात यह थी आरोपी में इतनी हिम्मत थी कि उसने जिला अस्पताल में इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया।

जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना एक पुरानी आपसी रंजिश से जुड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि काकागंझ में रहने वाले दामोदर कोरी की पुरव्याऊ में रहने वाले मिलन रजक से पुरानी रंजिश थी। बुधवार को किसी बात पर दोनों के बीच काफी विवाद और मारपीट भी हुई थी। इसके बाद दामोदर कोरी ने पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस की सलाह पर वह एमएलसी कराने जिला अस्पताल पहुंचा था।

डॉक्टर ने दामोदर को इलाज के लिए अस्पताल में ही भर्ती कर लिया था। रात करीब साढ़े बारह बजे रजक अस्पताल पहुंचा और दमाोदर के पास जाकर उप पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। आग लगने के बाद दामोदर आधी रात में बाहर की तरफ भागा। उसकी चीख सुनकर अस्पताल में हड़कंप मच गया। अस्पताल में मौजूद स्टॉफ ने किसी तरह दामोदर की आग बुझाई लेकिन, तब तक वह काफी जल चुका था। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। आरोपी के खिलाप धारा 307 के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार मारपीट के मामले में एक शख्स एमएलसी कराने पहुंचा था। यहां आरोपी व्यक्ति आया और उस पर पेट्रोल छिड़क दिया इसके बाद उस पर आग लगा दी। आग लगने के बाद पीड़ित व्यक्ति बाहर भागने के प्रयास में अस्पताल परिसर में आग का गोला बनकर घूमता रहा। इससे अस्पताल में चारो तरफ हड़कंप मच गया। पीड़ित आग लगने के बाद बुरी तरह जल गया। जिला अस्पताल से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 13 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 17 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए