आइसीयू सीज, मचा हड़कंप!

बरेली(उप्र)। साईं अस्पताल के आइसीयू में आग लगने से दम घुटने पर दो महिला मरीजों की मौत हो गई, जबकि तीसरे मरीज को बचाकर दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हंगामे के बीच भगदड़ मचने से अस्पताल स्टाफ भाग खड़ा हुआ। फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

मामला संज्ञान में आने पर प्रशासन ने आइसीयू सीज कर मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए। अस्पताल स्टाफ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा किया गया है। जानकारी अनुसार बदायूं के मंगला देवी (65), एसआर अग्रवाल और मोहम्मद नगर सुलरा गांव निवासी राजबाला (50) अस्पताल में भर्ती थे। आइसीयू में रात में दो अटेंडेंट थे। तड़के चार बजे आइसीयू में रूम हीटर से अचानक आग लग गई।

थोड़ी ही देर में आइसीयू में काफी धुआं भर गया। स्टाफ ने किसी तरह से मरीजों को बाहर निकालना शुरू किया। अस्पताल में शार्ट सर्किट न हो जाए, इसलिए सप्लाई काट दी गई। इससे वहां अंधेरा छा गया और भगदड़ मच गई। हंगामा भी हुआ, जिससे अस्पताल स्टाफ भाग खड़ा हुआ। राजबाला व मंगला देवी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम ने भी पड़ताल की। फिलहाल आइसीयू को सीज कर दिया गया है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत