दवा विक्रेताओं के लिए अच्छी खबर!

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मशहूर शहर मुजफ्फरनगर में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान संगीत सोम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर और भगवान के बीच में केमिस्ट ही है, जो जीवनदान देने का काम करता है। एसोसिएशन की समस्याओं को जायज बताते हुए सोम ने कहा कि इनको पूरा किया जाना चाहिए।

संगीत सोम ने बताया कि प्रदेश सरकार से वो 80 प्रतिशत समस्याओं का निराकरण करा देंगे। हमारी सरकार समस्याएं पैदा करने के लिए नहीं, उनका समाधान करने के लिए हैं। दवा व्यापारियों से उन्होंने कहा कि अगर कोई अधिकारी उनसे रिश्वत मांगता है, तो उसके बारे में उन्हें बताएं, उसकी खाट खड़ी करने का काम वह स्वयं करेंगे। गुंडागर्दी करने वालों, रंगदारी मांगने वालों का इलाज सरकार कर रही है।

वहीं केमिस्ट ने मुख्य रूप से फार्मासिस्ट की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग रखी। कार्यक्रम में मौजूद कप्तान सिंह और प्रवीण वाजपेयी कानपुर ने कहा कि सरकार को कोई रास्ता निकालना चाहिए। शामली जिलाध्यक्ष देवराज मलिक ने कहा कि दवाएं कर मुक्त होनी चाहिए। संगीत सोम के इन बयानों के बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द दवा विक्रेताओं की मांगों का माना जा सकता है और उनके लिए अच्छी खबर आ सकती है।

 

Related Posts

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

गयाजी (बिहार)। मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द हुआ है। जांच के दौरान यहां भारी अनियमितताएं मिली थी। जिला औषधि विभाग ने यहां जुलाई में छापेमारी की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 2 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 3 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 2 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 2 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 14 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले