आइसोलेशन सेंटर में डॉक्टरों पर जमात के लोगों ने थूका

नई दिल्ली। निजामुद्दीन से निकाले गए तबलीगी जमात के लोगों को एक क्वारेंटीन सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उन्होंने डॉक्टर्स और अन्य कर्मचारियों के साथ दुवर््यवहार किया और यहां तक कि उनके ऊपर थूका भी। ये लोग अपनी जांच और इलाज में डॉक्टरों का बिल्कुल भी सहयोग नहीं कर रहे हैं। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि तबलीगी जमात, निजामुद्दीन से 167 लोगों को मंगलवार रात 9:40 मिनट पर 5 बसों में तुगलकाबाद क्वारंटाइन सेंटर ले जाया गया था। वहां 97 लोगों को डीजल शेड ट्रेनिंग स्कूल हॉस्टल में और बाकी 70 को बारपीएफ बैरक क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया। ये लोग बुधवार को सुबह से ही अनियंत्रित थे और खाने पीने की अनुचित मांग कर रहे थे। उन्होंने क्वारंटाइन सेंटर के कर्मचारियों के साथ दुव्र्यवहार किया। इतना ही नहीं, वहां काम करने वाले लोगों और डॉक्टर्स पर थूकना भी शुरू कर दिया। कोरोना वायरस को फैलने में थूक बड़ी भूमिका अदा करता है। वे हॉस्टल बिल्डिंग में जहां-तहां घूम रहे थे। ये लोग वहां बिल्कुल भी सहयोग नहीं कर रहे हैं। दिल्ली में बुधवार को सामने आए 32 नए मरीजों में 29 इसी मरकज के हैं। देशभर में पहुंचे इन लोगों में अब तक 300 से ज्यादा महामारी के मरीज मिले हैं। इनमें से 110 तो बुधवार को तमिलनाडु में सामने आए। यहां उल्लेखनीय है कि देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच तबलीगी जमात पर संक्रमण को बढ़ाने वाले प्रमुख स्रोत के रूप में सामने आया है। इसमें शामिल हुए सैकड़ों लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है, जो देश के विभिन्न हिस्सों के रहने वाले हैं। जमात के कार्यक्रम में कई विदेशी भी शामिल हुए थे। संक्रमित लोगों ने देश के विभिन्न हिस्सों में कई जगह यात्राएं की हैं, जिसके मद्देनजर स्थिति गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय भी देश में कोरोना के मामलों में अचानक हुई वृद्धि के लिए जमात को जिम्मेदार ठहरा चुका है। दिल्ली-एनसीआर ही नहीं, देशभर में जमात के लोगों को युद्धस्तर पर तलाशा जा रहा है। निजामुद्दीन में मरकज की इमारत को खाली कराने का 36 घंटे का ऑपरेशन बुधवार सुबह पूरा हुआ। दिल्ली सरकार ने कहा कि मरकज से 2,361 लोग निकाले गए, जिनमें 766 को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Related Posts

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

रायसेन (मध्यप्रदेश)। गर्भवती महिला की जिला अस्पताल में मौत का मामला सामने आया है। महिला की मौत का पता चलते ही उसके परिजन भडक़ उठे। उन्होंने अस्पताल में तोडफ़ोड़ कर…

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

कानपुर (यूपी)। फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर धरना देंगे। मानदेय वृद्धि, पदोन्नति, स्थायीकरण सहित 18 सूत्री मांगों को लेकर यह प्रदर्शन होगा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 5 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 5 views
फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 7 views
खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 7 views
पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 9 views
दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 15 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त