2022 से पहले वैक्सीन का मिलना मुश्किल – सौम्या स्वामीनाथन

कोरोना वायरस को खत्म करने वाली प्रभावी वैक्सीन आखिर कब तक मिलेगी, यह एक बड़ा सवाल अब भी बना हुआ है। पूरी दुनिया को इसका इंतजार है, ताकि लोग इस जानलेवा वायरस की चपेट में आने से बच सकें। रूस और चीन में तो लोगों को वैक्सीन दी भी जा रही है जबकि उनका तीसरे चरण का ट्रायल अभी पूरा भी नहीं हुआ है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने वैक्सीन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि साल 2022 से पहले पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन का मिल पाना मुश्किल है, जिससे लोग फिर से सामान्य जीवन में लौट सकें।
स्वामीनाथन ने कहा कि अभी जिन वैक्सीन के ट्रायल चल रहे हैं, उनमें कम से कम 12 महीने का वक्त लगेगा। इस दौरान वैक्सीन के प्रभाव और उसके दुष्प्रभावों को देखा जाएगा, क्योंकि लोगों की सुरक्षा सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि अमेरिका का फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन बहुत जल्द वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल के लिए गाइडलाइन जारी करेगा। इससे पहले हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि हमारे मानदंडों के मुताबिक क्लिनिकल परीक्षण के एडवांस स्टेज पर पहुंची कोई भी वैक्सीन कोरोना वायरस के खिलाफ 50 फीसदी भी असरदार नहीं है। संगठन के प्रवक्ता मार्गरेट हैरिस ने कहा था कि एक भी वैक्सीन ऐसी नहीं है जिसे प्रभावी बताया जा सके। उन्होंने यह भी कहा था कि 2021 के मध्य तक भी व्यापक टीकाकरण की कोई उम्मीद नहीं है।
सौम्या स्वामीनाथन के अनुसार विश्व स्वास्थ्य संगठन के कोवाक्स प्लान के तहत अलग-अलग देशों में बराबर रूप से वैक्सीन पहुंचाने का काम किया जाएगा, लेकिन इसके लिए अगले साल के मध्य तक वैक्सीन की करोड़ों खुराक तैयार करनी होंगी और 2021 के अंत तक वैक्सीन की दो अरब खुराक हासिल कर लेने का लक्ष्य रखा जाएगा। स्वामीनाथन ने कहा कि फिलहाल लोगों को ऐसा लग रहा है कि अगले साल की शुरुआत में दुनिया को वैक्सीन मिल जाएगी और लोग फिर से अपने सामान्य जीवन में लौट पाएंगे जबकि ऐसा है नहीं। 2021 की शुरुआत में तो वैक्सीन के प्रभावी नतीजों को देखना शुरू किया जाएगा और उसके बाद उसके वितरण के बारे में सोचा जाएगा।

 

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 12 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट