आगरा में गोदाम से मिली 50 लाख रुपए की नकली दवाएं जब्त

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra) में दवा माफिया का लगातार पर्दाफाश हो रहा है। हाल ही में अब दवा माफिया विजय गोयल की बिचपुरी के दोनों अवैध गोदामों से 54 लाख की नकली दवाएं और सिरप जब्त किए गए हैं। पुलिस और औषधि विभाग की टीम के द्वारा 26 घंटे तक चली कार्रवाही में इस अवैध काले धंधे का पर्दाफाश हुआ।

दवाएं के 14 नमूने जांच के लिए लैब में भेजे गए (Agra) 

नामी कंपनियों के नाम से नकली कफ सिरप और नकली दवाइयां बनाई जा रही थी। जांच के 14 दवाओं के नमूने लैब में भेजे गए हैं। सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दवा माफिया विजय गोयल के दो गोदामों पर शुक्रवार की शाम करीब 8 बजे छापा मारा गया था। शुक्रवार की शाम से लेकर शनिवार की दोपहर 2 बजे तक कार्रवाई चली। य जांच में सामने आया कि नामी कंपनियों के ब्रांड नाम पर बनीं कोडिन सिरप और एल्प्राजोलम दवाएं भरी थीं। जांच में 6 तरह के कोडिन सिरप समेत 8 तरह की दवाएं मिली हैं। कार्टन, रैपर समेत अन्य सामान भी मिला। इन दोनों गोदाम का भी कोई लाइसेंस नहीं था। दोनों गोदाम में मिली दवाओं को 70 बोरों में भरकर सीज कर दिया गया। जांच के लिए 14 नमूने लैब भेजे गए हैं। संबंधित कंपनियों को नोटिस देकर इसकी जानकारी दी जा रही है। थाना जगदीशपुरा में एनडीपीएस और ड्रग एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

 5.54 करोड़ की दवाएं और एक करोड़ की मशीन जब्त

डांच में दवा माफिया विजय गोयल की दो फैक्टरियां और दो गोदाम सामने आ चुके हैं। एक फैक्टरी और दो गोदाम बिचपुरी में और एक फैक्टरी जगदीशपुरा में मिली थी। ये चारों अवैध थे। अब तक 5.54 करोड़ की दवाएं और एक करोड़ की मशीन जब्त हो चुकी हैं।

Related Posts

हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कड़ी कार्रवाई हरियाणा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय ,पंचकुला ने राज्य के सभी निजी मेडिकल, डेंटल, नर्सिंग, फिजियोथेरेपी और पैरामेडिकल कॉलेजों तथा…

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

  • By admin
  • October 19, 2026
  • 13 views
हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 23 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 17 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 14 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 24 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 25 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए