आज सर्जिकल दुकानें बंद, दवा व्यापारियों का आंदोलन

पटना। राज्य के प्रमुख उद्योगपतियों में शामिल गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की हत्या से व्यवसायियों में काफी आक्रोश है। दवा व्यापारियों ने निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने बयान जारी कर कहा है कि इस घटना से व्यापारियों में दहशत है। वहीं हत्या के विरोध में शुक्रवार को पटना सर्जिकल डीलर एसोसिएशन ने सर्जिकल दुकानें बंद रखने का ऐलान किया है।

बिहार केमिस्ट एन्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष परसन कुमार सिंह ने दी चेतावनी देते हुए कहा है कि अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होती है तो जल्दी ही दवा व्यवसायी सडक़ पर उतरेंगे और आंदोलन करेंगे. उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में बढ़ी आपराधिक वारदातों से सभी व्यवसायी दहशत में हैं। इस बीच गुंजन खेमका मर्डर मामले में एसआईटी का गठन कर दिया गया है। पुलिस ने कहा कि पूरे घटनाक्रम पर पैनी नजर रखी जा रही है और जल्दी ही हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।

गौरतलब है कि बिहार में उद्योगपति गोपाल खेमका के पुत्र की वैशाली में हत्या कर दी गई थी। गुंजन खेमका को उस वक्त मौत के घाट उतार दिया गया, जब वो अपनी फैक्ट्री जा रहे थे। इसमें नया मोड़ तब आया, जब यह मामला रंगदारी का बताया गया। गुंजन के करीबी दोस्त के मुताबिक वो पिछले कई दिनों से अपराधियों के निशाने पर थे और रंगदारी की मांग को लेकर उनको धमकी भरे फोन आते थे। इस मामले को लेकर खेमका परिवार ने पटना के गांधी मैदान थाने में भी शिकायत की थी।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 13 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 17 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए