प्रतिबंधित कफ सीरप के साथ मेडिको एजेंसी का मालिक गिरफ्तार 

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट की डीडी (डिडेक्टिव डिपार्टमेंट) की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पूर्व अरविंद पल्ली में मारुति मेडिको एजेंसी के यहां छापामारी कर 84 कार्टन कफ सीरप बरामद किए है। प्रत्येक कार्टून में 120 पीस कफ सीरप पाया गया है। बरामद सीरप की कीमत 10 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने एजेंसी के मालिक जगदीश भगत को गिरफ्तार कर उसके पास से ड्रग्स लाइसेंस भी जब्त कर लिया है। डीडी के एसीपी अभिजीत साहा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि वार्ड 38 में मारुति मेडिको एजेंसी द्वारा बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित कफ सीरप को सीमा पार भेजा जाता है।
सूचना के आधार पर वहां छापामारी की गई तो दुकान और गोदाम से 85 कार्टन प्रतिबंधित कफ सीरप पाया गया। डीडी की टीम ने जब दुकानदार से पूछा कि इसे कहां और किसे बेचना है तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उसे गिरफ्तार किया गया है। रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ के बाद पता चल पाएगा कि इतनी मात्रा में कफ सिरप मंगाकर कहां और किसे सप्लाई करता था।

Related Posts

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

चंडीगढ़। नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा गया है। इसके अलावा, 11 दवाओं के सैंपल खराब पाए गए हैं। यह है मामला हरियाणा में नकली और…

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 1 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 14 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल