आयकर विभाग की कार्रवाई, फार्मा ग्रुप पर की छापेमारी, 400 करोड़ की अघोषित आय का किया खुलासा

नई दिल्ली। हैदराबाद स्थित एक बड़ी फार्मास्युटिकल कंपनी में आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान करीब 400 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता चला है। सीबीडीटी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। सीबीडीटी से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह छापेमारी 24 फरवरी को पांच राज्यों में कुल 20 स्थानों पर की गई। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बताया कि यह फार्मास्युटिकल ग्रुप इंटरमीडिएट, ऐक्टिव फार्मास्युटिकल अवयव (एपीआई) और फार्मूला निर्माण के कारोबार में लगा हुआ है और इसके अधिकांश उत्पाद यूरोपीय देशों और अमेरिका को निर्यात किए जाते हैं।

आयकर बोर्ड ने बताया, ‘इस छापेमारी में लगभग 400 करोड़ रुपये की अघोषित आय से संबंधित साक्ष्यों का खुलासा हुआ है, जिसमें से निर्धारिती समूह ने 350 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय स्वीकार की है।’ सीबीडीटी ने बयान जारी कर बताया कि इस छापेमारी के दौरान 1.66 करोड़ रुपये नगद भी बरामद किया गया है। इसके अनुसार डिजिटल मीडिया, पेन ड्राइव, दस्तावेज आदि के रूप में साक्ष्य पाए गए हैं। इसमें कहा गया है कि एसएपी-ईआरपी सॉफ्टवेयर से डिजिटल साक्ष्य जुटाये गए हैं।

बयान में कहा गया है कि कुछ फर्जी और गैर-मौजूद संस्थाओं से की गई खरीद से संबंधित और अन्य व्यय का भी पता चला है। इसमें कहा गया है कि इस दौरान अचल संपत्ति की खरीद के लिये किह गए भुगतान से संबंधित साक्ष्यों का भी पता चला है। सीबीडीटी ने बताया कि इसके अलावा अन्य खर्चों आदि का भी पता चला है।

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 5 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 6 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 6 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 7 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 18 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश