आयात में छूट वाली कैटेगरी में ब्लैक फंगस की दवा Amphotericin B भी शामिल

नई दिल्ली। जीएसटी काउंसलि की बैठक में शुक्रवार को ब्लैक फंगस की दवा एम्फोटेरिसिन बी को आईजीएसटी से छूट देने का फैसला लिया गया। इस पर पांच प्रतिशत की दर से जीएसटी लगता है। इसके साथ ही कोविड से जुड़ी राहत की वस्तुओं के आयात में छूट देने का भी फैसला किया गया है। GST Council की बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मलाा सीतारमण ने अहम फैसलों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि परिषद ने 31 अगस्त तक कोरोना के इलाज से जुड़ी चीजों पर IGST से छूट देने का फैसला किया है। कोरोना के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं पर उपकरणों पर GST की दर घटाने के बारे में काउंसिल में फैसला नहीं हुआ। काउंसिल ने इसके लिए मंत्रियों का एक समूह बनाने का फैसला किया। इसका गठन शनिवार को हो जाएगा। यह समूह 8 जून को अपनी रिपोर्ट देगा। इस रिपोर्ट के आधार पर जीएसटी की दरों के बारे में फैसला होगा। उम्मीद थी कि काउंसिल की बैठक में कोरोना के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं और उपकरणों पर जीएसटी की दर में फैसला होगा। हालांकि, बैठक में इस मसले पर व्यापक चर्चा हुई। फिर इस मसले को मंत्री समूह को सौंपने का फैसला लिया गया।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 10 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक