आयुर्वेदिक दवाई के नाम पर धोखाधड़ी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। आयुर्वेदिक दवाई के नाम पर धोखाधड़ी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एमपी नगर पुलिस ने आयुर्वेदिक साधारण दवाएं ऊंचे दामों पर बेचने के नाम पर धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने मुख्य सरगना दीपक गोगेरे तथा आशीष सुधीराव को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह है मामला

भोपाल की एमपी नगर पुलिस में वर्ष 2021 में पीडि़त ने शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार परिवार के इलाज के दौरान कुछ युवकों ने आयुर्वेदिक इलाज व दवा के नाम पर लाखों रूपये की धोखाधड़ी की। पुलिस शिकायत दर्ज कर आरोपियों को तलाश में जुटी थी।

सस्ती दवाओं को महंगे दामों पर बेचते थे

बताया गया कि आरोपी ऐसे लोगो को टारगेट करते थे जिनके परिवार में किसी व्यक्ति को गंभीर बीमारी हो। ऐसे परेशान व्यक्तियों का आयुर्वेदिक इलाज के नाम पर साधारण दवाओं को असली दवा का नाम देकर महंगे दामों पर बेचते थे। वे उन्हें स्वस्थ होने का पूर्ण आश्वासन देकर लोगों के साथ घोखाधड़ी करते थे। यह भी बताया गया कि आरोपी अपने समूह में महिला साथी को भी रखते थे, ताकि कोई उन पर शक न कर सके।

आयुर्वेदिक दवाई

पुलिस ने आरोपी दीपक गोलारे निवासी- बेलगम कर्नाटक और आशीष सुधीराव अम्भोरे निवासी- पालघर महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 8 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 6 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 8 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 22 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज