आयुर्वेदिक दवाओं में मिला रहे हैं एलोपैथिक दवा

जयपुर। आयुर्वेदिक दवाओं में एलोपैथिक दवा मिलाकर बेचने का मामला सामने आया है। गंजापन रोकने, कील-मुंहासों, दर्द निवारक व अस्थमा जैसी बीमारी के इलाज में इस्तेमाल की जा रही आयुर्वेदिक दवाओं में एलोपैथिक दवा का मिश्रण कर निर्माता कंपनियां आमजन की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। सेठी कॉलोनी स्थित सरकारी ड्रग टेस्टिंग लैब की जांच में आयुर्वेद में एलोपैथी दवा मिलाने का मामला सामने आने पर ड्रग्स विभाग में हडक़ंप मच गया। सभी दवाओं की निर्माण तिथि जून -2016 व एक्सपायर डेट मई -2019 है। गंभीर मामला सामने आने के बाद विभाग ने ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) नई दिल्ली व आयुर्वेद विभाग को रिपोर्ट भेजी है। अब आयुर्वेद का ड्रग्स विभाग संबंधित कंपनी को नोटिस देकर जांच में फेल होने वाली दवाओं का स्टॉक जब्त कर कार्यवाही करेगा। इधर, आयुर्वेद विभाग में करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद आयुर्वेद दवाओं की जांच करने वाली लैब सालों से बंद पड़ी है। नमूनों की जांच के लिए जयपुर स्थित लैब में भेजने पड़ते हैं। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि आयुर्वेद में एलोपैथिक दवाएं मिलने की जांच रिपोर्ट मिली है। आयुर्वेद विभाग में ड्रग लाइसेन्सिंग अथॉरिटी डॉ. सुरेश शर्मा का कहना है कि अधिकारियों को संबंधित दवाओं का स्टॉक जब्त कर एक्ट के अनुसार कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। निर्माता कंपनियों को भी नोटिस दिया जाएगा। आयुर्वेद ड्रग्स टेस्टिंग लैब में जांच के लिए अधिकृत पद का नोटिफिकेशन हो चुका है। जल्द जांच भी हो सकेगी।  ड्रग कंट्रोलर सैकंड अजय फाटक का कहना है कि आयुर्वेद में एलोपैथी दवा मिलाना ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एकट का उल्लंघन है। एसएमएस अस्पताल के डॉ. अजीत सिंह व डॉ. पुनीत सक्सेना का कहना है कि आयुर्वेद में एलोपैथी दवाओं के मिलाने पर बीमारी भी ठीक नहीं होगी और हार्ट अटैक, आंखों की रोशनी जाने जैसे साइड इफेक्ट भी हो सकते हंै। शक्तिवर्धक दवाओं में सिडेनाफिल मिलाने पर काम नहीं करेगी।

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 3 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 3 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 4 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 7 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 4 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 14 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस