नकली दवा मिलने पर कैमिस्ट के खिलाफ केस दर्ज

भदोही (उत्तरप्रदेश)। मेडिकल स्टोर से लिए दवा के सैंपल की रिपोर्ट फेल आने पर संबंधित दवा दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। ड्रग इंस्पेक्टर अमित कुमार बंसल की शिकायत पर नई बाजार के एक कैमिस्ट के विरुद्ध मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में धारा 18/27 के अंतर्गत केस दाखिल किया गया है। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि जनवरी माह में नई बाजार के दुकानदार सुनील कुमार गुप्ता के चौधरी मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स पर छापा मारकर कुछ दवाएं जब्त की थीं। लैब में दवाओं के नकली होने की रिपोर्ट प्राप्त मिली है। जांच रिपोर्ट में पाया गया कि दवाओं पर लिखे निर्माता कंपनी के नाम और पता है ही नहीं। दुकानदार द्वारा आपूर्तिकर्ता का पता भी गलत पाया गया। उन्होंने बताया कि शासन ने कुछ दवाओं को स्पूरियस औषधि की श्रेणी में रखा है। इसके तहत इन दवाओं की बिक्री अवैध और कानूनन जुर्म भी है। इसके बाद विस्तृत जांच के बाद सीजेएम न्यायालय ज्ञानपर में मामला दर्ज कर लिया गया। उन्होंने बताया कि जनपद में नकली दवाओं के धंधे का यह पहला मामला है जिसमें मुकदमा दर्ज किया गया है। चार और दुकानदारों के नमूनों की जांच प्रक्रिया में है। रिपोर्ट आने के बाद इनके विरुद्ध भी न्यायालय में परिवाद दाखिल कर दिया जाएगा। ड्रग विभाग की इस कार्रवाई से नगर के दुकानदारों में खलबली मच गई है।

Related Posts

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 3 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 3 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 4 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 3 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 14 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC