आयुर्वेदिक दवाखाने पर की रेड, एलोपैथिक दवाइयां बरामद

मुरादाबाद। आयुर्वेदिक दवाखाने पर छापामारी कर औषधि निरीक्षकों ने एलोपैथिक दवाइयों की भारी खेप बरामद की है।
यह छापामार कार्रवाई कुंदरकी के गांव जलालपुर में हुसैनी आयुर्वेदिक दवाखाना पर की गई। औषधि निरीक्षकों ने मौके से पांच लाख की एलोपैथिक और करीब इतनी ही कीमत की आयुर्वेदिक दवाओं की खेप जब्त की ।

बताया गया है कि यह दवाखाना क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी कार्यालय में बिना रजिस्ट्रेशन के ही चल रहा था।

औषधि विभाग की टीम को शिकायत मिली थी कि दवाखाने पर आयुर्वेदिक के नाम पर एलोपैथिक दवाएं मरीजों को दी जा रही हैं, जिनका नाम व एक्सपायरी डेट भी किसी को पता नहीं होती। इसके बाद छापा मारकर दवाएं जब्त की गईं।

टीम ने कुंदरकी थाना प्रभारी संजय कुमार व उनकी फोर्स को साथ लेकर दवाखाने पर दबिश दी। मौके से करीब पांच लाख रुपये की एलोपैथिक दवाइयां व पांच लाख कीमत की आयुर्वेदिक दवाइयां बरामद हुईं। दवाखाना संचालक फहीम मौके पर नहीं मिला।

कार्रवाई के समय स्थानीय निवासी मो. तौफीक व मो. जीशान ने मौके पर पहुंचकर दवाइयों का परीक्षण कराया। एलोपैथिक दवाइयों को कब्जे में लेकर सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। साथ ही कुंदरकी थाने में कार्रवाई के लिए शिकायत दर्ज करवाई है।

ये रहे टीम में शामिल

छापामार टीम में सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह व क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी डॉ. राकेश कुमार शर्मा के निर्देशों पर औषधि निरीक्षक डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. अतुल कुमार, मुकेश चंद्र जैन व मुकेश कुमार शामिल रहे। थाना प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस दवाखाना संचालक की तलाश में दबिश दे रही हैं।

 

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 10 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 9 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 9 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 9 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 15 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए