आयुर्वेदिक दवा के नाम पर नशा सप्लाई

संगरूर (पंजाब)। पुलिस ने आयुर्वेदिक दवा के पैकेट में नशीले पदार्थ सप्लाई करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चार क्विंटल सुलफा, ढाई सौ नशीली गोलियों समेत सत्रह लाख रुपए कैश भी बरामद किए हैं। पुलिस ने नशीले पदार्थ सप्लाई करने के लिए इस्तेमाल में लाया गया वाहन भी कब्जे में ले लिया है।

एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रितपाल सिंह वासी टोहाना (हरियाणा) और शामलाल निवासी संगरूर को गांव मानवाला के पास छोटा हाथी वाहन में काबू किया। वाहन पर लदी प्लास्टिक की पैक बाल्टियों से चार क्विंटल सुलफा, शिवम बट्टी नाम की आयुर्वेदिक दवा के पैकेटों में पैक साढ़े सात किलो भांग के गोले और सत्रह लाख रुपए बरामद किए। इसके अलावा प्रितपाल सिंह की जेब से ढाई सौ नशीली गोलियां भी बरामद हुई। दोनों के खिलाफ थाना सदर धूरी में मामला दर्ज किया है। पूछताछ में पता चला कि प्रितपाल सिंह टोहाना में बीड़ी-सिगरेट सप्लाई करने का काम करता है।

इसकी आड़ में वह सुलफा तैयार करने लगा, जिसे संगरूर में करीब आठ सौ रुपये तोला के हिसाब से शामलाल वासी गोबिंदपुरा कालोनी संगरूर को सप्लाई करता था। शामलाल आगे करीब बारह सौ रुपये के हिसाब से बेच देता था। शाम लाल को यह सुलफा संगरूर और बरनाला में सप्लाई करना था। सूबे में नशे पर सख्ती के चलते दोनों युवकों ने आयुर्वेदिक दवा की आड़ में नशा सप्लाई करने का तरीका ढूंढा औ पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 13 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 17 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए