आयुर्वेदिक दवा के नाम पर साढ़े 7 लाख की ठगी करने के आरोपी दबोचे

भोपाल (मप्र)। आयुर्वेदिक दवा से इलाज करने व दवा उपलब्ध कराने के नाम पर सात लाख रुपये ठगने के दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। यह ठगी महाराष्ट्र के एक गिरोह से जुड़े तीन लोगों ने भोपाल में दो साल पहले की थी। इनका एक साथी पहले गिरफ्तार हो चुका है। अन्य दो आरोपी अब हाथ लगे हैं। एमपी नगर पुलिस ने कोलार पुलिस की मदद से आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

एमपीनगर पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की तो पता चला कि आरोपित ने 2021 में एक परिवार के साथ आयुर्वेदिक दवा से घुटनों के इलाज का दावा कर करीब सात लाख 51 हजार की ठगी की थी। इस मामले में एमपीनगर थाने में धोखाधड़ी की धाराओं में एफआइआर भी दर्ज की गई थी।

एक आरोपी पहले किया जा चुका गिरफ्तार

इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि बाकी फरार थे। गिरफ्तार आरोपियों में शांता दुर्गाप्पा वेदू, अनिल दुर्गाप्पा वेदू और करन यलप्पा वेदू तीनों निवासी कोल्हापुर, महाराष्ट्र हैं। आरोपी महिला को अपने गिरोह में इसलिए रखते थे ताकि उन पर कोई शंका न कर सके।

मरीजों को झांसा देकर करते थे ठगी

आयुर्वेदिक दवा

आरोपी ऐसे लोगो को टारगेट करते थे, जिनके परिवार मे किसी व्यक्ति को गंभीर बीमारी हो। ऐसे लोगों को आयुर्वेदिक इलाज के नाम पर महंगी आयुर्वेदिक दवाइयों से स्वस्थ होने का आश्वासन देकर लोगो के साथ घोखाधड़ी करते थे।

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 11 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 11 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 11 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 11 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 20 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार