इंडिया फार्मा व मेडिकल डिवाइस प्रदर्शनी पहली बार गुजरात में

अहमदाबाद। गुजरात में पहली बार इंडिया फार्मा एवं इंडिया मेडिकल डिवाइस 2020 प्रदर्शनी का आयोजन होगा। यह तीन दिवसीय प्रदर्शनी गांधीनगर के महात्मा मंदिर मेें 5 मार्च से 7 मार्च तक चलेगी। फार्मास्यूटिकल्स और चिकित्सा उपकरण उद्योग पर आयोजित इस प्रदर्शनी की पांचवीं श्रंखला पहली बार गुजरात में आयोजित होगी। भारतीय औषध विभाग और रासायन एवं उर्वरक मंत्रालय की ओर से फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्री (फिक्की) के सहयोग से इंडिया फार्मा एंड इंडिया मेडिकल डिवाइस 2020 के वार्षिक फ्लेगशिप कार्यक्रम की घोषणा की गई। इसके प्रेजेन्टेशन कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय केमिकल एवं फर्टिलाइजर मंत्री सदानंद गौडा ने कहा कि पांच से सात मार्च (तीन दिवसीय) तक चलने वाली प्रदर्शनी में तरह तरह के मेडिकल डिवाइस देखने को मिलेंगे। उनके अनुसार गुजरात का फार्मा उद्योग में अहम योगदान है। केन्द्रीय शिपिंग तथा केमिकल और फर्टिलाइजर राज्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि यह प्रदर्शनी पांच से सात मार्च तक चलेगी। गुजरात राज्य फार्मास्युटिकल उद्योग एवं मेडिकल डिवाइसिस क्षेत्र में अव्वल है। उनके अनुसार आज के जमाने में देश के युवा वर्ग को स्टार्ट अप इंडिया और मेक इन इंडिया के माध्यम से अच्छे अवसर मिल रहे हैं। आगामी मार्च में होने वाली प्रदर्शनी को उन्होंने महत्वपूर्ण बताया।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 9 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 10 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 9 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 13 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक