दवा से भरा ट्रक लेकर चालक फरार

भोपाल। कोकता ट्रांसपोर्ट नगर से नीलबड़ के बीच सूरज नगर के पास दवा से भरा एक ट्रक रास्ते से गायब हो गया। तीन महीने तलाशने के बाद भी जब ट्रक चालक और क्लीनर का कोई पता नहीं चला तो दवा व्यापारी ने रातीबड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रक चालक और उसके भाई क्लीनर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। दोनों की तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक नीलबड़ निवासी दवा व्यापारी बाला किशन प्रजापति (68) ने तीन महीने पहले हिमाचल प्रदेश की एक कंपनी से दवाइयां भोपाल मंगाई थीं। यह दवाइयां भोपाल के कोकता स्थित ट्रांसपोर्ट पर उतारी गईं। 25 सितंबर को बाला किशन ने दवाइयों के 424 बॉक्स एक ट्रक में लोड करवाए और नीलबड़ स्थित गोदाम के लिए रवाना किया। साथ ही वह खुद भी अपने वाहन से ट्रक के साथ चल रहे थे। सूरज नगर तिराहा पहुंचने पर उन्होंने ट्रक वाले को रास्ता बताकर गोदाम के लिए रवाना कर दिया और खुद कुछ देर के लिए काम से रुक गए। थोड़ी देर बाद वह गोदाम पर पहुंचे, लेकिन उन्हें ट्रक कहीं दिखाई नहीं दिया। उन्होंने ट्रक चालक सुनील साहू को फोन लगाया तो उसका नंबर स्विच ऑफ मिला। ट्रक क्लीनर केवल साहू को फोन किया तो उसका नंबर भी बंद मिला। महीनों तक ट्रक और चालक की तलाश करने के बाद भी दोनों का कोई पता नहीं चला तो उन्होंने रातीबड़ पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Posts

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

मधवापुर। मेडिकल स्टोर पर अवैध दवा कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसएसबी की 48वीं बटालियन के जवानों ने ये कार्रवाई की।…

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

नई दिल्ली। दवा निर्यात के नियमों में ढील दे दी गई है। इससे दवा कंपनियों को राहत मिल पाएगी। कैंसर, डायबिटीज व अन्य गंभीर रोगों की दवाएं तैयार करने में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 15 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 15 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज