इन अस्पतालों में आवश्यक दवाएं नहीं, मरीज व डाक्टर परेशान

ग्वालियर। कोरोना के केसेस बढ़ने के बाद एक बार फिर से लोगों की मुश्किली बढ़ने लगी है। कहीं दवा की कालाबाजारी हो रही है तो कहीं मरीजों के लिए दवा का स्टॉक ख़त्म हो चुका है। बता दें कि जेएएच व कमलाराजा अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में भर्ती मरीजों को इलाज देना इन दिनों मुश्किल हो रहा है। क्योंकि वार्ड में आवश्यक दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। पिछले दो सप्ताह से मेडिसिन वार्ड में वे आवश्यक दवाएं उपलब्ध नहीं हैं जिनसे मरीज का इलाज किया जा सके। यही कारण है कि इलाज करने वाले डाक्टर परेशान हैं। क्योंकि वह मरीज से अस्पताल के बाहर से दवा मंगा नहीं सकते। साथ ही अस्पताल प्रबंधन से दवा उपलब्ध कराने के लिए जोर आजमाइश कर नहीं सकते। ऐसे में मरीज के ठीक नहीं होने की दशा में अटेंडेंटों की खरी खोटी सुनना पड़ रही है तो बाहर से दवा मंगवाने पर सीएम हेल्पलाइन की परेशानी झेलनी पड़ती है। ऐसे में डाक्टर परेशान हैं कि आखिर करें तो क्या करें। क्योंकि आवश्यक दवाओं की अनुपलब्धता में मोनोसेफ दवा से मरीज ठीक नहीं हो पा रहे हैं। इलाज देने वाले डाक्टरों का कहना है कि मरीज के शरीर के अंदर का संक्रमण रोकने के लिए आवश्यक एंटीबायोटिक दवा पिछले एक माह से उपलब्ध नहीं है।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 13 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए