इन दवाओं के मिले साइड इफेक्ट्स

नई दिल्ली। डिसेंट्री की समस्या में आमतौर पर ली जाने वाली दवा नॉरफ्लॉक्स और दमा या ब्रांकाइटिस के मरीज को दी जाने वाली सिप्लॉक्स दवा के जानलेवा साइड इफेक्ट्स सामने आए हैं। ड्रग रेगुलेटर ने इन दवाओं को लेकर चेतावनी भी जारी कर दी है। वहीं, यूरोपियन ड्रग रेगुलेटर और यूएसएफडीए भी कार्रवाई में जुट गए हैं।

फ्लूरोक्विनोलोन्स ग्रुप की दवाओं पर चेतावनी जारी करते हुए केंद्रीय ड्रग कंट्रोलर ने राज्यों को चिठ्ठी लिखी है। यूरोपियन ड्रग रेगुलेटर और यूएसएफडीए भी इन दवाओं पर सख्त हो गए हैं। यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी ने इन दवाओं पर बैन की सिफारिश की है। बताया गया है कि इस ग्रुप की दवा खाने से मरीज कोमा में भी जा सकता है। इसके अलावा, एकाग्रता में कमी, पहचानने की क्षमता में कमी आ सकती है। इनसे नवर्सनेस, झल्लाहट, याददाश्त में कमी जैसी समस्या पैदा हो सकती है। नर्वस सिस्टम, ब्लड शुगर, मसल्स पर भी इनका बुरा प्रभाव पड़ सकता है। बता दें कि ओरल, इंजेक्शन और इनहेलर्स में इनका इस्तेमाल होता है। जिसको ध्यान में रखते हुए फ्लूरोक्विनोलोन्स ग्रुप की दवा की पैकिंग बदलेगी। अब इस ग्रुप की दवा के साथ कंपनियों को चेतावनी देनी होगी।

  • Related Posts

    नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

    अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

    दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

    मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

    • By Desk
    • October 29, 2026
    • 4 views
    नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

    दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

    • By Desk
    • October 29, 2026
    • 5 views
    दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

    ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

    • By Desk
    • October 29, 2026
    • 6 views
    ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

    मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

    • By Desk
    • October 29, 2026
    • 4 views
    मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

    कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

    • By Desk
    • October 29, 2026
    • 4 views
    कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

    दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

    • By Desk
    • October 28, 2026
    • 16 views
    दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC