एक करोड़ की एंटीबायोटिक दवा हुई बेकार

रांची। स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। पिछले साल श्रावणी मेले के दौरान खरीदी गई 1.10 करोड़ की 24.71 लाख एमोक्सीलिन टैबलेट (एंटीबायोटिक) अब एक्सपायर होने वाली है। इस दवा की सप्लाई मार्च 2017 में हुई थी। मुलतान लैब में जांच में इसे सब स्टैंडर्ड बताया गया। बाद में केंद्र सरकार की ड्रग टेस्टिंग लेबोरेट्री (सीडीएल) ने दवा को गुणवत्तापूर्ण बताया। इस तरह जांच में दो साल लग गए और यह दवा बंट नहीं पाई । अब इसकी एक्सपायरी डेट पास आ गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दवा कंपनी को दवा बदलकर नई दवा देने को कहा, लेकिन कंपनी ने इससे साफ इनकार कर दिया। स्कॉट एडिल चंडीगढ़ के प्रतिनिधि कृष्णकांत ने कहा कि दवाओं की गुणवत्ता सही है। कंपनी की ओर से सप्लाई के दौरान ही इसका सर्टिफिकेट दिया गया था। सीडीएल जांच में भी इसकी पुष्टि हुई है। ऐसे में दवा नहीं बदली जा सकती। कंपनी को भुगतान किया जाना चाहिए।
झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड प्रिक्योरमेंट कारपोरेशन ने चंडीगढ़ की दवा कंपनी स्कॉट एडिल फार्मासिया लि. को एमोक्सीलिन टैबलेट की सप्लाई का टेंडर दिया था। कंपनी ने दवा की सप्लाई कर दी। टेस्ट रिपोर्ट (टीएल और इनहाउस) जमा किया। कंपनी ने पांच बैच की दवा सप्लाई की थी। इन सभी बैच की दवा को मुलतानी लेबोरेट्री ने सब स्टैंडर्ड बता दिया था। ऐसे में यह सवाल है कि दवाओं की जांच में कहीं न कहीं गड़बड़ी की जा रही है।

Related Posts

ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने यह कार्रवाई की है। एफडीए की…

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 2 views
ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 12 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 13 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 11 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 8 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 15 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त