इन दवाओं के साथ सैनिटाइजर के नमूने जांच में फेल, दवा निर्माता कंपनी को भेजा नोटिस

बांदा। सैनिटाइजर व दो दवाओं के नमूने जांच में फेल पाए जाने पर दवा निर्माता कंपनियों को प्रशासन की ओर से नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। औषधि एवं खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने तीन माह पहले मेडिकल स्टोरों से सैनिटाइजर सहित कई दवाओं के नमूने भरकर जांच के लिए भेजे थे। औषधि निरीक्षक श्रीकांत गुप्ता ने बताया कि टीम ने अप्रैल माह में मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया था।

संदेह के आधार पर सैनिटाइजर सहित दवाओं के तीन नमूने जांच के लिए राजकीय विश्लेषण प्रयोगशाला लखनऊ भेजे गए थे। वहां जांच में इन तीनों के नमूने मानक में फेल पाए गए। उन्होंने बताया कि निर्माता कंपनी से निर्मित इंस्टेंट हैंड सैनिटाइजर में दिए गए लेबल के मुताबिक 38.36 फीसद आइसोप्रोपाइल एल्कोहल पाया गया।

इस संबंध में साईं कृपा मेडिकल स्टोर तिदवारी व निर्माता कंपनी को नोटिस देकर अभिलेख व जवाब मांगा गया है। उन्होंने बताया कि तिदवारी के ही छाया मेडिकल स्टोर में बिक्री के लिए रखी रिनोसेफ-ओ दवा भी मानक में फेल है। हिमाचल की निर्माता फर्म को नोटिस भेजकर अभिलेख व जवाब मांगा गया है। राज्य के औषधि नियंत्रक को भी पत्र भेजा गया है। वहीं अलीगंज स्थित मनोज कुमार राजपूत के यहां से आइसो प्रोपाइल रबिग एल्कोहल का नमूना लिया गया था। यह भी मानक में फेल हो गया है।

इस दवा का उपयोग चिकित्सक सर्जरी व अन्य कार्य के रूप में जीवाणुओं को मारने के लिए करते हैं। उन्होंने बताया कि निर्माता कंपनी टेक फार्मा, जेपी नगर को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। इन निर्माता कंपनियों के खिलाफ जांच के बाद शासन को पत्र लिखा जाएगा। दोषी फर्मों व घटिया दवा बेंचने वालों के खिलाफ न्यायायल में मुकदमा दायर किया जाएगा। औषधि निरीक्षक ने बताया कि मानक विहीन दवा बेंचने वालों की खैर नहीं है। इसके खिलाफ लगातार मुहिम चलाई जा रही है।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 23 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई