इम्यूनिटी बढ़ाने वाली दवा आर्सेनिकम एल्बम 30 के खिलाफ याचिका

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उस याचिका पर केंद्र एवं अन्य से जवाब मांगा, जिसमें ‘रोग प्रतिरोध क्षमता’ बढ़ाने के वास्ते होम्योपैथिक दवा आर्सेनिकम एल्बम 30 का उपयोग, विशेषकर बच्चों और 65 साल से ऊपर की आयु वाले लोगों, नहीं करने के निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

कोर्ट ने केंद्र एवं अन्य को नोटिस जारी कर आठ सप्ताह में नोटिस का जवाब मांगा है। याचिका में कोविड-19 से बचाव के लिए इस होम्योपैथिक दवा के उपयोग को लेकर संबंधित विभागों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों, परामर्शों और तथ्य पत्रक को रद्द करने का अनुरोध किया गया है।

इसे संविधान के अनुच्छेद 14 (कानून के समक्ष समानता) और अनुच्छेद 21 (जीवन एवं निजी स्वतंत्रता का संरक्षण) का उल्लंघन करार दिया गया है।

एक डॉक्टर समेत चार लोगों द्वारा याचिका में दावा किया गया है कि आयुष मंत्रालय द्वारा जारी परामर्श और दिशा-निर्देशों में इस दवा के संबंध में भारत में किए गए नैदानिक परीक्षणों का उल्लेख नहीं किया गया है।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 7 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 5 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 7 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 4 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 12 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 12 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस