इरेक्‍टाइल डिसफंक्‍शन के जानें कारण, ये हैं बचाव के उपाय

इरेक्टाइल डिसफंक्शन एक ऐसी समस्या है, जिसके बारे में आमतौर पर लोग बात करना पसंद नहीं करते। उन्हें लगता है कि इससे उनकी मर्दानगी को लेकर सवाल उठेगा या फिर लोग उनका मजाक उड़ाएंगे। लेकिन यह वास्तव में एक गंभीर समस्या है और अगर इसके बारे में खुलकर बात ना की जाए तो व्यक्ति का पूरा वैवाहिक जीवन बर्बाद हो जाता है। अगर किसी को लगातार इरेक्टाइल डिसफंक्शन की परेशानी लगातार होती है तो इसके लिए उपचार की जरूरत होती है।
डॉक्टर आदित्य शर्मा कहते हैं कि आज के समय की लाइफस्टाइल हमें स्मार्ट तो बनाती है लेकिन ये हमारे अंदर कई तरह की बीमारियां भी पैदा करती है। इन्हीं बीमारियों में से इरेक्‍टाइल डिसफंक्‍शन (स्तंभन दोष) की एक बीमारी है। इरेक्‍टाइल डिसफंक्‍शन में लिंग में पर्याप्त उत्तेजना न होने के कारण कड़ापन नहीं आ पाता है, जिससे कि शारीरिक संबंध नहीं बन पाता है। इसके अलावा इस बीमारी में सबसे बड़ी समस्या यह भी है कि लोग शर्म के चलते इसके बारे में किसी से बात नही करते हैं। लोगों को पता होना चाहिए कि यह गंभीर बीमारी है, इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
आपको बताएंगे कि किन कारणों से इरेक्‍टाइल डिसफंक्‍शन की बीमारी होती है।
कारणः
1. धूम्रपान-
 धूम्रपान के कारण इरेक्‍टाइल डिसफंक्‍शन की समस्या पैदा होती है। धूम्रपान पर ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करता है। इसके चलते जननांगों के पास की रक्त कणिकाएं प्रभावित होती हैं। धूम्रपान से स्‍पर्म प्रोडक्‍शन की क्षमता कम होती है।

2. दवाओं का साइड-इफेक्‍ट- अधिक मात्रा में दवाओं का सेवन इरेक्‍टाइल डिसफंक्‍शन का कारण हो सकता है। यदि आप थॉयराइड और डिप्रेशन की बीमारी में दवाओं को खाते हैं तो यह समस्‍या हो जाती है।
3. तनाव- तनाव के चलते हम कई बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं और अपने लक्ष्य पर भी ध्‍यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं। इसके अलावा तनावग्रस्‍त व्‍यक्ति शांत चित्त भी नहीं रह पाता। तनाव के कारण भी इरेक्‍टाइल डिसफंक्‍शन होता है।
4. चिंता या घबराहट-सेक्स के दौरान चिंता या घबराहट के कारण इरेक्‍टाइल डिसफंक्‍शन है। इसके अलावा किसी भी प्रकार का मन में भय भी इसका कारण होता है।
5. सर्जरी- कभी-कभी सर्जरी के कारण पेनिस के आसपास की खून सप्‍लाई करने वाली नसें प्रभावित होती हैं। जिसके चलते इरेक्‍टाइल डिसफंक्‍शन होता है।
6. अन्य बीमारियां- डायबीटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल, हार्ट प्रॉब्लम के होने से भी इरेक्‍टाइल डिसफंक्‍शन की समस्या होती है। इसके अलावा आपका कम सोना इसको जन्म देता है।
उपायः 

इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या होने पर आसानी से इलाज किया जा सकता है। हालांकि इलाज से पहले इसके कारण को जानना जरूरी है। मसलन, अगर रिलेशन में समस्या या तनाव आदि के कारण यह समस्या है तो थेरेपी के जरिए इसका इलाज संभव है। वहीं किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह पर दवाइयों का सेवन किया जा सकता है। इतना ही नहीं, हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर भी इस समस्या को काफी हद तक ठीक किया जा सकता है।  जैसे –  
1- इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या होने पर फल, सब्जियों, अनाज और मछली जैसे पौष्टिक आहारों को खाने से इसके जोखिम को कम किया जा सकता है।
2- पतले पुरुषों की अपेक्षा मोटे पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन का जोखिम अधिक होता है। अधिक फैट भी पुरुषों के हार्मोंस को प्रभावित करता है। इसलिए मोटापा कम करना चाहिए।
3- मांसपेशियों का व्यायाम करने से पेनिस में कड़ापन आता है और ब्लड सर्कुलेशन उसी ओर बना रहता है। इसलिए एक्सरसाइज से इरेक्टाइल डिसफंक्शन की दिक्कत नहीं होती है।

4- इरेक्टाइल डिसफंक्शन के लिए धूम्रपान करना, शराब पीना भी जिम्मेदार है। इसलिए इन सबको सीमित करना बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा हेल्थ पर ध्यान देना चाहिए।

  • Related Posts

    मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

    समस्तीपुर (बिहार)। मेडिकल स्टोर में अनियमितता मिलने पर छह दवाओं की बिक्री रोकी है। गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए औषधि नियंत्रण विभाग जांच अभियान चला…

    कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

    पालनपुर, राजकोट (गुजरात)। कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी गई है। बनासकांठा पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप ने यह सफलता पाई। टीम ने पालनपुर-अंबाजी हाईवे पर एक ईको कार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 2 views
    मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

    कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

    • By Desk
    • November 27, 2026
    • 13 views
    कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

    नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

    • By Desk
    • November 27, 2026
    • 15 views
    नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

    फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

    • By Desk
    • November 27, 2026
    • 15 views
    फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

    लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

    • By Desk
    • November 27, 2026
    • 13 views
    लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

    मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

    • By Desk
    • November 27, 2026
    • 15 views
    मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील