ईएसआई फार्मासिस्टों को जल्द मिलेगा प्रमोशन

गुडग़ांव (हरियाणा)। राज्यभर की ईएसआई में कार्यरत फार्मासिस्टों के लिए खुशी की खबर है। प्रदेश सरकार ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर फार्मासिस्टों का प्रमोशन कैडर तैयार किया है। इसके लिए हरियाणा ईएसआई फार्मासिस्ट एसोसिएशन लंबे समय से संघर्ष कर रही थी। एसोसिएशन ने इस मामले को हाईकोर्ट में उठाया था, जिस पर बीते वर्ष फरवरी में कोर्ट ने आदेश जारी किया था।
प्रदेश में ईएसआई अस्पताल और डिस्पेंसरियों में कार्यरत सैकड़ों फार्मासिस्ट के लिए खुशी की बात है कि सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश पर अमल करते हुए प्रशासनिक पदों पर प्रमोशन कैडर लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके लिए एसोसिएशन द्वारा तैयार ब्लू प्रिंट को सरकार ने स्वीकार कर लिया है। इस आधार पर अब फार्मसिस्ट की पदोन्नति भी असिस्टेंट चीफ फार्मासिस्ट, चीफ फार्मासिस्ट, असिस्टेंट फार्मेसी ऑफिसर, फार्मेसी आफिसर, डिप्टी डायरेक्टर और डायरेक्टर ऑफ फार्मेसी के पद पर होगी। फिलहाल, सरकार ने सीनियर फार्मासिस्ट पद के लिए 34, चीफ फार्मासिस्ट के लिए 8 और चीफ फार्मेसी ऑफिसर के लिए कुल 4 पद मंजूर किए हैं।
एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव आर्यन निर्वाण ने भरोसा जताया कि इस व्यवस्था के लागू होने से ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन में सुधार आएगा और मरीजों को दवाइयां ढंग से मिलेंगी। उन्हें खाने के तरीके के बारे में भी मरीजों को अब आगे जागरूक किया जाएगा। यह एक ऐतिहासिक फैसला है। इसके लिए एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार जताया।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 5 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 5 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 5 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 6 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 6 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 11 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़