ई-फार्मेसी को हथियार बना, दवा धंधे पर पूरे कब्जे की कोशिश में केंद्र सरकार

खाली हाथ हो जाएंगे केमिस्ट संगठन, दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर लगेगा शुल्क, ई-पोर्टल पर कराना होगा रजिस्ट्रेशन
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने दवाओं का इस्तेमाल विनियमित करने के लिए एक व्यापक ऑनलाइन ट्रैकिंग सिस्टम बनाया है। इससे दवा कारोबार में पारदर्शिता आएगी और नकली दवाओं की पहचान भी आसानी से हो सकेगी। इस ई-पोर्टल पर एक स्वायत्त संगठन द्वारा नजर रखी जाएगी। नए मसौदे के तहत ई-प्लेटफार्म के संचालन के लिए दवा विक्रेताओं से ही राशि जुटाई जाएगी। दवा की ऑनलाइन बिक्री पर विक्रेता को अधिकतम एक फीसदी ट्रांजेक्शन शुल्क देना होगा। यह रकम प्रति लेनदेन दो सौ रुपए से अधिक नहीं होगी। वहीं, ई-पोर्टल पर सभी दवा विक्रेताओं, वितरकों और निर्माताओं को अपना पंजीकरण कराना होगा। दवा निर्माता को अपने स्टॉकिस्ट या थोक विक्रेता को बेची गई दवा की मात्रा, उसका बैच नंबर और एक्सपायरी तारीख जैसे सारे ब्योरे इसे देने होंगे। इसी तरह स्टॉकिस्ट, डिस्ट्रीब्यूटर और खुदरा विक्रेता को भी इस पर अपनी बिक्री के सारे ब्योरे देने होंगे। ये आंकड़े कारोबारी अपने कंप्यूटर या मोबाइल के जरिए वेबसाइट पर डाल सकेंगे। ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों के खुदरा विक्रेताओं को हर पखवाड़े अपने आंकड़े अपलोड करने की छूट होगी।
बता दें कि किसी भी फार्मा कंपनी को अपने प्रोडक्ट को लॉन्च करने के लिए संबंधित राज्य की केमिस्ट एसोसिएशन से एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) लेने को मजबूर होना पड़ता था। इस एवज में एसोसिएशन के अवैतनिक पदाधिकारी फार्मा कंपनियों से संगठन के नाम पर चंदे के रूप में मोटी राशि लेते थे। सरकार की नई दवा नीति से फार्मा कंपनियां खुश दिख रही हैं, लेकिन दवा दुकानदार और इनकी एसोसिएशनों में अंदरखाने पूरी हलचल मची है। सख्ताई के साथ यह कानून धरातल पर जिस दिन सार्वजनिक तौर पर अमल में आ जाएगा, उस दिन से दवा संगठनों के सहारे नाम चमका कर दाम वसूलने वाले पदाधिकारियों के पास सिवाय दवा बेचने के कुछ नहीं बचेगा।

Related Posts

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुढिय़ारी के दिवाकर अस्पताल को लीज पर लेकर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।…

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

झालावाड़ (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया गया है। एसआरजी अस्पताल परिसर में संचालित सहकारी उपभोक्ता भंडार के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। जांच में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 1 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 2 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 2 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 3 views
नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 4 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 15 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट