एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने नशीली दवा सहित आरोपी को किया काबू

कैथल। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने गांव हंसु माजरा से एक 72 साल के बुजुर्ग को 1190 प्रतिबंधित नशीली दवाई सहित गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि करीब नौ माह से अंबाला शहर स्थित एक केमिस्ट की दुकान से सस्ते दाम पर नशीली गोलियां खरीदकर गांव में लाया था। यहां महंगे दामों पर बेचता था। आरोपित ने बताया कि वह तीन अक्टूबर को केमिस्ट से 1300 नशीली गोलियां लाया था, इनमें से 110 वह बेच चुका है। एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल के सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह की टीम गांव हंसुमाजरा क्षेत्र में मौजूद थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने हंसुमाजरा निवासी 72 साल के हरिकेश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ड्रग कंट्रोल अधिकारी मंदीप मान से इस बारे में संपर्क किया तो बताया कि सभी दवा प्रतिबंधित हैं। गुहला थाना पुलिस में आरोपित के खिलाफ केस दर्ज उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

 

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 22 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी