फर्जी बिलिंग पर बेची जा रही दवाएं ,औषधि विभाग ने मारा छापा

मैनपुरी। फर्जी बिलिग पर दवाएं बेचने की शिकायत पर सक्रिय हुई औषधि विभाग की टीम को छापेमारी में बडे़ पैमाने पर दवाएं बरामद हुई हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को एक शिकायत दी गई थी। इसमें एलाऊ थाना क्षेत्र में बडे़ स्तर पर फर्जी बिलिग के आधार पर दवाओं का कारोबार करने की बात कही गई थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मंगलवार की दोपहर औषधि निरीक्षक उर्मिला ने विभागीय टीम के साथ पुड़री निवासी केमिस्ट अनिल कुमार के यहां छापा मारा। पूछताछ में केमिस्ट ने बताया कि वह शहर में पचौरी कंपाउंड स्थित एक थोक कारोबारी से दवाएं खरीदता है। उन्हीं के यहां से ये फर्जी बिल भी खरीदे जाते हैं। औषधि निरीक्षक का कहना है कि मामले को कोर्ट के संज्ञान में लाया जाएगा। जिले में बडे़ स्तर पर दवाओं का अवैध कारोबार हो रहा है। इसकी जांच जारी है। जल्द ही इस मामले के सूत्रधार भी धरे जाएंगे। शहर में दो होल सेलर का नाम सामने आया है जो फर्जी बिलिग करके दवाओं को खपाने का कारोबार कर रहे हैं। तलाशी के दौरान यहां बडे़ पैमाने पर फर्जी बिल मिले। इन्हीं बिलों पर दवाएं बेची जा रही थीं। उन्होंने दुकान से 40 हजार दवाओं को कब्जे में ले लिया। इनमें से आठ को जांच के लिए भेजा जाएगा। जानकारी होते ही दुकानदार दुकान छोड़कर फरार हो गया। बाद में थाना प्रभारी और ग्राम प्रधान की मदद से केमिस्ट को बुलाया गया। इतना ही नहीं फर्जी बिल भी मिले हैं। इस पूरे मामले में पचौरी कंपाउंड स्थित एक दवा कारोबारी का नाम सामने आया है। अब विभाग इस मामले में बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

 

 

 

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 22 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी