एक्सपायर दवा सप्लाई की जांच लटकाने पर दो ड्रग इंस्पेक्टरों को चेतावनी

मुजफ्फरपुर। सिविल सर्जन ने एक्सपायर दवा सप्लाई के मामले की जांच 5 माह से लटकाने पर दो ड्रग इंस्पेक्टरों को जांच से मुक्त करने की चेतावनी दी है। इस पर ड्रग इंस्पेक्टर विकास शिरोमणि और धनंजय कुमार ने सिविल सर्जन को पत्र भेज कर जवाब दिया है कि दवाओं की खरीद का बिल मिल जाए तो 24 घंटे में जांच रिपोर्ट दे देंगे। उन्होंने औराई पीएचसी की जांच में पाए 126 किस्म की दवाओं की सूची भी सिविल सर्जन को भेजी है। इस तरह बीते पांच माह से दोनों ओर से सात बार पत्र लिखकर पूरे मामले को लटकाया गया है। विभाग ने एक्सपायर दवाओं की खरीद की थी या इसे पीएचसी में ही डम्प कराकर एक्सपायर कराया गया। इससे पर्दा अब तक नहीं उठ सका है। ड्रग इंस्पेक्टर ने 126 किस्म की दवाओं का बैच नंबर व निर्माण तिथि भेजकर दोनों ड्रग इंस्पेक्टर ने कहा कि इसका बिल मिलने पर स्पष्ट होगा कि खरीदी कब की गई थी।
बता दें कि आंदोलनकारियों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग ने दवा कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए एक्सपायर दवाओं की खरीद की थी। ग्रामीण औराई पीएचसी में तालाबंदी करके बैठ गए थे। इस दौरान पीएचसी पहुंचे चिकित्सकों और स्वास्थ्य अधिकारियों से ग्रामीणों की झड़प भी हुई थी। दोनों पक्षों की ओर से केस मुकदमा किया गया था। तब पूरे मामले की विभागीय जांच कराने के लिए दोनों ड्रग इंस्पेक्टर को जिम्मेवारी सौंपी गई थी। पांच माह से जांच लटकी हुई है। इस पर आपत्ति दर्ज कराए जाने पर सिविल सर्जन ने दोनों जांच अधिकारी को जांच से मुक्त करने की चेतावनी जारी की है। ड्रग इंस्पेक्टर ने सिविल सर्जन को यह भी जवाब दिया है कि उनके कार्यालय में ना कोई आदेशपाल है, ना कोई डाटा ऑपरेटर और ना ही कोई सहायक ही है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन