एक और डॉक्टर ने किया सुसाइड, हरियाणा के बड़े हॉस्पिटल में था तैनात

गुरुग्राम।  कथित तौर पर पत्नी के अवैध संबंधों से तनावग्रस्त मेदांता अस्पताल के चिकित्सक ने जहरीला इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों ने चिकित्सक को उनके घर में बेसुध हालत में देखा, तो अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मेदांता अस्पताल के एमबीबीएस डॉक्टर मनुज ने अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि मूलरूप से राजस्थान के भिवाड़ी निवासी मनुज सोढी (47) मेदांता अस्पताल में चिकित्सक थे और उनकी ड्यूटी आईसीयू में थी। उन्होंने 22 साल पहले मोनिका से प्रेम विवाह किया था और गुरुग्राम के ऑर्किड पेटल सोसाइटी, सेक्टर-49 में रहते थे। घटना के वक्त मनुज घर में अकेले ही थे। प्रारंभिक जांच में जहरीला इंजेक्शन लगाने की बात सामने आई है। जांच के दौरान उनके शव के पास खाली सीरिंज मिली है, जिसे जांच के लिए एफएसएल लैब भेजा गया है। सूचना मिलने पर भिवाड़ी से पहुंचे मृतक के पिता विनोद सोढी ने बताया कि मनुज की पत्नी गुरुग्राम के नामी स्कूल में अध्यापिका है। मनुज ने उन्हें बताया था कि तीन साल से उनकी पत्नी का किसी के साथ अफेयर चल रहा है। इससे वह तनाव में था। सेक्टर-50 थाना पुलिस का कहना है कि फिलहाल शिकायत लेकर मामले की जांच की जा रही है।

मृतक डॉक्टर के पिता विनोद कुमार सोढ़ी अपने अपने बेटे के बारे में बताते हुए भावुक होकर रोने लगे। उन्होंने कहा कि मोनिका पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग के चलते बेटे को टॉर्चर कर रही थी। उनके बेटे ने परिवार में यह जानकारी दी थी, जिसके चलते उनके बेटे की मानसिक हालत खराब होने लगी थी। प्रेम प्रसंग को लेकर इनका कई बार झगड़ा हुआ लेकिन माता-पिता ज्यादा परेशान ना हो इसके कारण मनुज सभी जानकारी उन्हे नहीं देते थे। अगस्त में मनुज भिवाड़ी स्थित घर आए थे उस समय भी काफी परेशान थे। एक रात रहकर ही मनुज वापस गुरुग्राम चले गए थे। बात करने पर मनुज ने बताया था कि मोनिका की परेशानी कम नहीं हो रही है। वह परेशान थे, मनुज को लगता था कि उनकी बेटी 20 साल की हो गई है, बेटी के बड़ी होने पर उनकी पत्नी में भी सुधार आ जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

मृतक के पिता ने बताया कि उनकी पोती अब बालिग हो गई है। उसे भी सही गलत का अंदाजा है। मां की हरकतों का पता चलने पर उनकी पोती मानुषी ने पिछले ही साल मोनिका के प्रेमी के घर जाकर खूब हंगामा किया था, लेकिन बेटी के विरोध के बाद भी मोनिका की हरकतें बरकरार रहीं। पुलिस ने डॉक्टर के पिता विनोद सोढ़ी को भरोसा दिलाया है कि मोनिका की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी। पुलिस ने उन्हें बताया है कि मोनिका अपनी बेटी मानुषी के साथ घर में ताला लगाकर गायब हैं। मोनिका की लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस मोनिका को जल्द गिरफ्तार करेगी। मनुज के माता पिता ने पुलिस प्रशासन से अपनी बहू की गिरफ्तारी की फरियाद की है। उन्होने कहा कि अब उनके बुढ़ापे में कोई सहारा नहीं रहा। उनकी जिंदगी तो कुछ ही दिनों की मेहमान है। वो अपने जीते जी मोनिका को सजा दिलाना चाहते हैं जिसके कारण आज उनके घर उनके कुल का दीपक बुझ गया।

गुरुग्राम पुलिस इस मामले की बड़ी ही गंभीरता से जांच कर रही है। मृतक डाक्टर के पिता की शिकायत के बाद पुलिस अब मृतक की पत्नी की कॉल डिटेल से लेकर वाट्सएप चेटिंग और उसके फेसबुक की भी जांच करके आरोपों के तहत सबूत जुटाने की तैयारी में है। बता दें कि डॉक्टर की पत्नी गुरुग्राम के एक नामी स्कूल में कार्यरत है। मामला हाईप्रोफाइल होने के नाते पुलिस हर कदम फूंक-फूंक कर रख रही है। घटना की सूचना के बाद मौके पर एफएसएल टीम बुलाकर सैंपल लिए गए, जिसे जांच के लिए भेजा गया है, साथ ही पोस्टमार्टम के बाद बिसरा भी जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि एफएसएल व बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि उक्त डॉक्टर ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया या फिर इंजेक्शन से कोई जहरीली दवा ली।

पुलिस ने डॉक्टर की पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम रविवार को कराया जाएगा। विनोद सोढ़ी ने बताया कि पत्नी के अफेयर से मनुज इतना परेशान था कि उसने सितंबर में भी आत्महत्या का प्रयास किया था। मनुज ने घर में रखी गोलियां खा ली थीं। उसे मेदांता में भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज किया गया।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 24 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई