एचआइवी संक्रमित मिली ब्लड प्लाज्मा से बनी दवा

नई दिल्ली। चीन में मानव ब्लड प्लाज्मा से बनने वाली एक दवा में एचआइवी संक्रमण मिलने का मामला सामने आया है। हालांकि सरकार ने जांच के बाद दवा को क्लीनचिट दे दी है। नेशनल हेल्थ कमीशन (एनएचसी) की रिपोर्ट के अनुसार शंघाई स्थित कंपनी चाइना मेहेको शिनजिंग फार्मा की बनाई हुई दवा इंट्रावेनस इम्यूनोग्लोबलिन के एक बैच का सैंपल एचआइवी संक्रमित है। यह दवा मानव ब्लड प्लाज्मा से बनाई जाती है। इसका इस्तेमाल शरीर के कमजोर इम्यून सिस्टम (प्रतिरक्षा प्रणाली) को सुधारने के लिए होता है। एनएचसी की रिपोर्ट के बाद प्रशासन ने जांच टीम को पुन: जांच के लिए भेजा था। जांच अधिकारियों का कहना है कि सैंपल सुरक्षित हैं। इनमें एचआइवी, हेपेटाइटिस बी और हेपेटाइटिस सी का संक्रमण नहीं मिला है। हालांकि जांच पूरी होने तक इस बैच की सभी दवाओं को वापस मंगाने और प्रयोग नहीं करने की बात कही गई है। बता दें कि जुलाई, 2018 में सैकड़ों बच्चों को पोलियो का एक्सपायर्ड टीका लगाने का मामला सामने आया था। रेबीज के टीके के उत्पादन के आंकड़ों से छेड़छाड़ के मामले ने भी तूल पकड़ा था।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 9 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 7 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 7 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 7 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 8 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट