एनआरआई महिला ने क्लीनिक खोलने के नाम पर ठगे 20 लाख

 गुडग़ांव। एक एनआरआई महिला ने आईवीएफ क्लीनिक खोलने के नाम पर शहर के व्यक्ति से लाखों रुपये की ठगी कर ली। महिला पोलैंड की है और पीडि़त से उसका संपर्क सोशल मीडिया के जरिए हुआ था। ठगी की शुरुआत महिला ने मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम ड्यूटी भरने के नाम पर की। इसके बाद जनवरी से लेकर मार्च तक कई बार में 19 लाख रुपये से अधिक ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। ठगी होने का पता चलने पर मामले की शिकायत पीडि़त ने पुलिस को दी। जांच के बाद साइबर सेल थाना पुलिस ने यह केस दर्ज किया है। पुलिस अकाउंट नंबर, मोबाइल नंबर आदि डिटेल के आधार पर जांच में जुटी है।
पुलिस को दी शिकायत में गुडग़ांव के सेक्टर-57 के हारमोनी होम्स निवासी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि 27 जनवरी, 2019 को उसका संपर्क पौलेंड निवासी मारिया पटेल वोक्सनिएक से हुआ। यह संपर्क सोशल मीडिया के माध्यम से हुआ। यह बातचीत भारतीय नंबर पर हुई। इसके बाद बाहर के वॉट्सऐप नंबर पर उनकी आपस में बातचीत होती रही। महिला ने कहा कि वह जल्द ही पंद्रह दिन के लिए पौलेंड जा रही है। वह अपने भारतीय पिता और पौलेंड की माता के साथ पौलेंड में ही रहती है। इसके बाद उन दोनों की आपस में बातचीत होने लगी। दोनों दोस्त बन गए। महिला ने बताया कि उसका इंडिया में आईवीएफ माता खोलने का प्लान है। शिकायतकर्ता के बिजनेस में रुचि दिखाने पर कहा कि जब वह पौलेंड से दोबारा आएगी तो इस पर काम शुरू करेंगे। इसके बाद उसका विश्वास तब बढ़ गया, जब मारिया ने 15 फरवरी को ब्रिटिश एयरवेज के इंडिया वापसी के टिकट साझा किए। 20 फरवरी की शाम चार बजे मारिया से संपर्क हुआ। वह मुंबई एयरपोर्ट पर थी। उसने कहा कि उसके पास दो लाख की विदेशी मुद्रा है। उसके एवज में 45 हजार की कस्टम डयूटी देनी होगी। उसने मारिया के कहने पर यह रकम ट्रांसफर कर दी। इसके बाद आरबीआई की ई मेल आईडी लिखा मेल मिला। मारिया ने कहा कि आईवीएफ सेंटर खोलने के लिए उसे कुछ फंड ट्रांसफर करना होगा। पीडि़त ने महिला के कहने पर रुपये ट्रांसफर कर दिए। ऐसे करीब पंद्रह बार में मारिया ने उससे 19 लाख 30 हजार से अधिक रुपये ट्रांसफर करवा लिए। रुपये ट्रांसफर होने के बाद जब पीडि़त ने महिला से बात करने की कोशिश की तो उससे बात नहीं हो सकी। कुछ समय पर महिला ने उससे सभी संपर्क तोड़ लिए। इस पर उसने इस मामले की आरबीआई से जानकारी ली तो पता चला कि उनके साथ फ्रॉड हुआ है। तब उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 22 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई