बिना परमिशन इंजेक्शन लगाने गए 4 लोग गिरफ्तार

बहराइच (लखनऊ)। चुरईपुरवा गांव में अवैध तरीके से हेपेटाइटिस बी का टीका लगाने और उसके बदले रुपये मांगने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में डिस्पोजल सीरिंज, वैक्सीन, वैक्सीनेशन बॉक्स आदि बरामद कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
जानकारी अनुसार हरदी थाना क्षेत्र के चुरईपुरवा गांव में कुछ लोग टीकाकरण करने के लिए पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से हेपेटाइटिस बी का टीका लगाने के नाम पर 50 रुपये प्रति टीके की मांग की। उन्होंने खुद को स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से भेजे जाने की जानकारी भी दी। इसकी सूचना मिलने पर उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विजय प्रकाश वर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तो पता चला कि यह चारों लोग न्यू लोकप्रिय जन कल्याण संस्थान आगरा द्वारा हेपेटाइटिस व टायफाइड का टीका लगाने के लिए सीएमओ बहराइच की ओर से जारी एक पत्र लिए हुए थे। जबकि डिप्टी सीएमओ का कहना है कि सात अगस्त को ही इन सभी का अनुबंध निरस्त किया जा चुका था। यह लोग गलत तरीके से टीकाकरण व अवैध वसूली का काम कर रहे थे। डिप्टी सीएमओ की शिकायत पर पखरावां गांव निवासी अंबोल सिंह, नारेकपुरवा निवासी परवेश, दीनपना गांव निवासी उमेश सिंह और काशीपुर निवासी सुखदेव के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एसओ शिवानंद प्रसाद ने बताया कि आरोपियों को धोखाधड़ी व मेडिकल काउंसिल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। इनके कब्जे से दो वैक्सीनेशन बॉक्स, 13 वैक्सीन और 200 डिस्पोजल सीरिंज, रुई, स्प्रिट आदि बरामद हुई है।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 22 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई