एनपीपीए ने तय की 54 दवाओं की कीमत

नई दिल्ली: राष्ट्रीय औषधि कीमत निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने बैक्टीरिया से जुड़े संक्रमण, कैंसर, आर्थराइटिस और अस्थमा संबंधित 54 और दवा फॉम्र्यूलेशन पैक की अधिकतम कीमतें तय कर दी हैं।
इनके अलावा नियामक एनपीपीए ने दो दवाओं की खुदरा कीमतें भी फिक्स कर दी हैं। इसकी वजह से कुछ दवाओं के मूल्य में कमी आ सकती है। नियामक ने दवा (कीमत नियंत्रण) संशोधन आदेश, 2016 के तहत यह कदम उठाया है। इसी महीने दवा नियामक ने 70 ड्रग फॉम्र्यूलेशन पैक की कीमतों को तय किया था। पिछले महीने भी नियामक ने एच आइवी, टीबी, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज जैसी दवाएं के इलाज में काम आने वाले 103 दवा फॉम्र्यूलेशन पैक की कीमत फिक्स करने का एलान किया था। सरकार आवश्यक दवाओं के दाम किसी खास औषधि सेगमेंट में सभी दवाइयों के औसत मूल्य के आधार पर तय करती है। इसके दायरे में सेगमेंट की एक फीसद से ज्यादा बिक्री करने वाली दवाएं ही आती हैं। इसके अलावा अन्य सभी दवाओं की कीमतों का भी नियमन करती है। दवा कंपनियों को एक साल में इनके दाम अधिकतम 10 फीसद तक ही बढ़ाने की इजाजत है।
सरकार ने दवा मूल्य नियंत्रण आदेश यानी डीपीसीओ 2013 को 15 मई, 2014 को अधिसूचित किया था। इसके दायरे में 680 फॉम्र्यूलेशन शामिल हैं। इससे पहले सिर्फ 74 बल्क ड्रग्स की कीमत तय करने का ही सरकार को अधिकार था। दवा कीमतों पर नियंत्रण रखने के मकसद से ही केंद्र सरकार ने वर्ष 1997 में एनपीपीए बनाया था। उसके पास फार्मा
उत्पादों की कीमतें तय करने, संशोधन करने और डीपीसीओ के प्रावधानों को लागू करने का अधिकार है। इसके अलावा एनपीपीए नियंत्रित और अनियंत्रित दवाओं की कीमतों पर भी निगरानी रखता है।
  • Related Posts

    आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

    लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने वाले लाभार्थियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा…

    प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

    गुरुग्राम (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त हुआ है। इलाज के नाम पर ज्यादा पैसे वसूलने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

    • By Desk
    • November 14, 2026
    • 4 views
    आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

    प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

    • By Desk
    • November 14, 2026
    • 6 views
    प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

    नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

    • By Desk
    • November 14, 2026
    • 6 views
    नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

    लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

    • By Desk
    • November 14, 2026
    • 8 views
    लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

    मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

    • By Desk
    • November 14, 2026
    • 6 views
    मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

    कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

    • By Desk
    • November 13, 2026
    • 15 views
    कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए